{"_id":"67ee8e3e63c82a63080d41a3","slug":"video-mla-ashish-sharma-said-cbi-should-investigate-vimal-negi-death-case-2025-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विधायक आशीष शर्मा बोले- विमल नेगी मौत मामले की हो सीबीआई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : विधायक आशीष शर्मा बोले- विमल नेगी मौत मामले की हो सीबीआई जांच
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एचपीसीएल के मुख्य अभियंता विमल नेगी मौत मामले वीरवार शाम को मुख्य बाजार में कैंडल मार्च निकाला। भाजपा कार्यकर्ता एवं नेता टाऊन हाल हमीरपुर के समीप एकत्र हुए। टाऊन हॉल से लेकर गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान विधायक आशीष शर्मा, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित पूर्व विधायक और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। विधायक आशीर्ष शर्मा ने कहा कि विमल नेगी की मौत मामले में अभी भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को उनके लापता होने के पश्चात उनके परिवार जनों ने पावर कारपोरेशन के तीन अधिकारियों पर उन्हें विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित कर उनसे गलत काम करवाने के आरोप लगाए थे। 10 मार्च को उन्हें बिलासपुर में देखा गया था लेकिन उन्हें ट्रेस नहीं कर पाए। उनके परिवारजन 14 व18 मार्च को मुख्यमंत्री से मिले और उनको खोजने के लिए अभियान को तेज करने का आग्रह किया। परिवार जनों ने उनका सुराग देने पर एक लाख का इनाम देने की घोषणा की थी। सरकार की ओर से जांच में देरी हुई। बड़े अधिकारियों पर परिवारजनों ने आरोप लगाए है लेकिन कोई कड़ी कार्रवाई सरकार की ओर से नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि कैंडल मार्च में आम लोग भी शामिल हुए है। विमल नेगी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित गई है। पावर कारपोरेशन के उच्च अधिकारियों पर जो भ्रष्टाचार के संगीन आरोप हैं, लेकिन सरकार की ओर से इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस प्रकरण की सीबीआई से जांच की जानी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।