सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   VIDEO : In Hisar, National Women's Commission member Mamta Kumari said, those who misuse women's photos and videos will be punished

VIDEO : हिसार में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी बोलीं, महिलाओं की फोटो व वीडियो का दुरुपयोग करने वालों पर कसेगा शिकंजा

Naveen Dalal नवीन दलाल
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:30 PM IST
VIDEO : In Hisar, National Women's Commission member Mamta Kumari said, those who misuse women's photos and videos will be punished
सोशल मीडिया पर महिलाओं के साथ होने वाली अभद्रता, अश्लील कमेंट तथा उनके फोटो वीडियो के दुरुपयोग को रोकने पर सख्त कानून बनाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग देश भर के विधि विश्वविद्यालयों से राय लेगा। सोशल मीडिया पर महिलाओं की सुरक्षा व उनकी आजादी को बनाए रखने के लिए लॉ यूनिवर्सिटीज से सुझाव लिए जाएंगे। इसके बाद इन सभी सुझावों को एकत्र कर देश के कानून मंत्रालय को सौंपा जाएगा। जिसमें महिलाओं के कानूनों में संसोधन कराए जाएंगे। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने कहा कि हम देश भर में महिलाओं की समस्या शिकायत सुनने के लिए जाते हैं। हजारों लाखों महिलाओं की शिकायतें हम तक पहुंचती हैं। महिलाओं की डिजिटल सुरक्षा को लेकर काफी काम करने की जरूरत है। महिलाओं की डिजिटल सुरक्षा को लेकर बने कानूनों में कहां पर कमियां हैं, कहां पर कानून को मजबूत बनाए जाने की जरूरत है। एआई आने के बाद महिलाओं के लिए किस तरह के बदलाव आए हैं इन सभी को लेकर देश भर की लॉ यूनिवर्सिटी से सुझाव लेंगे। इसके बाद विशेषज्ञों से सलाह लेकर प्रारूप तैयार कर कानून मंत्रालय को भेजेंगे। जरूरत के अनुसार कानूनों में बदलाव कराएंगे। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आने के बाद सोशल मीडिया पर महिलाओं के साथ अभद्रता, छेड़छाड़ बढ़ रही है। महिलाओं के फोटो, वीडियो का दुरुपयोग किया जा रहा है। एआई का उपयोग कर महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाई जा रही हैं। उनके फोटो- वीडियो को एडिट कर उपयोग किया जा रहा है। जिसके डर से महिलाएं सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट डालने पर भी डिजिटल सुरक्षित नहीं हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष हर महीने सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो- फोटो सहित अन्य सामग्री का दुरूपयोग करने की 200 से अधिक शिकायतें आती हैं। ऐसे मामलों में महिलाएं ब्लैकमेल का शिकार होती हैं।कई बार आत्महत्या तक करने के लिए मजबूर होती हैं। ऐसे मामलों को लेकर अब महिला आयोग ने राष्ट्रीय स्तर पर एक चिंता जाहिर की है। महिला आयोग हर स्तर पर महिलाओं को बराबरी का हक दिलाने का प्रयास करता है। ऐसे में आयोग ने फैसला लिया कि महिलाओं को सोशल मीडिया पर भी डिजिटल आजादी होनी चाहिए। उनकी डिजिटल सुरक्षा को लेकर सख्त कानून होने चाहिएं। राष्ट्रीय महिला आयोग इस बारे में देश भर के विधि विश्वविद्यालयों से पत्राचार करेगा। महिलाओं की डिजिटल सुरक्षा को लेकर बने कानूनों पर सभी विशेषज्ञों की सलाह ली जाएगी। सोशल मीडिया को लेकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बने कानूनों की समीक्षा भी कराई जाएगी। ऐसे कानूनों के जरिए कितने लोगों को सजा मिल पा रही है। इस बारे में भी ब्योरा जुटाया जाएगा। देश भर के विधि विश्वविद्यालयों से मिले सुझावों से एक प्रारूप तैयार किया जाएगा। जिसे देश के कानून मंत्री को सौंपा जाएगा। जरूरत के अनुसार कानूनों में बदलाव भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Jodhpur News: अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त की तस्करी का मामला, 25,000 रुपये का वांछित इनामी गिरफ्तार

03 Apr 2025

VIDEO : वाराणसी में दूसरे दिन अभियान में बिना पंजीकरण के 76 ऑटो, ई-रिक्शा का चालान, 7 सीज, ऑपरेशन जारी

03 Apr 2025

VIDEO : घर से खेत पर गए किसान की नाले में मिली अधजली लाश...शरीर पर निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

03 Apr 2025

VIDEO : शादी का कार्ड बांटने गए दंपती...घर लाैटी पिता की लाश, मां की हालत गंभीर

03 Apr 2025

VIDEO : वाराणसी के नमो घाट पर काशी वंदन कार्यक्रम का आयोजन, बिखरी संगीत की छटा, छात्राओं ने सुनाया गंगा लहरी

03 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : संदिग्ध परिस्थितियों में जलीं नौ झोपड़ियां, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

03 Apr 2025

VIDEO : पनकी में पांच किलोमीटर के क्षेत्र में फिर फैला जहरीला धुआं, लोगों ने जिलाधिकारी से की शिकायत

02 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : रेल गंगापुल पर चैनल स्लीपर डालने का 40 फीसदी काम पूरा

02 Apr 2025

VIDEO : ऑटो व ई-रिक्शा में डाले जा रहे यूनिक नंबर, अपराधों पर लगेगा अंकुश

02 Apr 2025

VIDEO : पोनी रोड पर ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध, किया हंगामा, पुलिस ने कराया शांत

02 Apr 2025

VIDEO : भूमिगत पाइप लाइन फिर फटी, चार मुहल्लों में जलापूर्ति ठप

02 Apr 2025

VIDEO : दुर्गा मंदिर में पूर्व विधायक ने माथा टेका, झांकियों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया

02 Apr 2025

VIDEO : विकासनगर की शक्ति नहर में गिरी कार, दंपती समेत पांच लोग थे सवार

02 Apr 2025

Gwalior News: राह चलते एक्टिवा सवार युवक को आया हार्ट अटैक, सब इंस्पेक्टर ने CPR देकर बचाई जान

02 Apr 2025

VIDEO : चैत्र नवरात्रि में मोदीनगर के महामाया देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मेले में बढ़ रही भीड़

02 Apr 2025

VIDEO : हाथरस में स्वाट टीम व सादाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे, दो के लगी गोली

02 Apr 2025

Harda News: सीएम बोले-गुजरात हादसे के मृतकों की पार्थिव देह जल्द ही पहुंचाई जाएंगी उनके घर, परिजन को देंगे मदद

02 Apr 2025

VIDEO : चिली के राष्ट्रपति ने देखा ताज...आगरा के इतिहास की ली जानकारी, ऐसे किया गया स्वागत

02 Apr 2025

VIDEO : चिली के राष्ट्रपति ने देखा ताज...आगरा के इतिहास की ली जानकारी

02 Apr 2025

VIDEO : ताज की खूबसूरती पर मुग्ध हुए चिली के राष्ट्रपति...पच्चीकारी की जानी बारीकी

02 Apr 2025

Sirohi News: माउंट आबू के प्रवेश द्वार पर विराजी चामुंडा माता, मुखरी माता के नाम से है पहचान, जानिए खासियत

02 Apr 2025

VIDEO : माता की चौकी में महापौर ने की आरती व गाए भजन

02 Apr 2025

Kota News: मेवों से बनेंगे महल और देव प्रतिमाएं, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम करेगी दर्ज

02 Apr 2025

Alwar: वक्फ संशोधन बिल को लेकर तीखी प्रतिक्रिया, मेव पंचायत ने कहा- यह संपत्ति किसी सरकार द्वारा नहीं दी गई

02 Apr 2025

Sirohi: आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा बोले- अमन चैन और भाईचारे का मूल मंत्र है नवकार महामंत्र

02 Apr 2025

Rajasthan: कांग्रेस के पूर्व मंत्री का BJP-MLA पर आरोप, माइंस खरीद व टेंडर में गड़बड़ी समेत इन पर जांच की मांग

02 Apr 2025

VIDEO : विकासनगर में संरक्षित पशु के अवशेष मिलने की खबर पर विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

02 Apr 2025

VIDEO : फतेहाबाद की पंचायत का फैसला, नहीं करवाएंगे नशा तस्कर की जमानत

02 Apr 2025

Sikar News: जीण माता मेले में जा रहे बत्तीसी संघ के श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों का हमला, 20 से अधिक लोग घायल

02 Apr 2025

VIDEO : चंदौली में देवदूत बना आरपीएफ जवान, चलती ट्रेन से गिर रही महिला की बचाई जान, सीसीटीवी आया सामने

02 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed