{"_id":"6a0458f23759ec6c6e02a25e","slug":"video-nsui-state-president-tony-thakur-says-union-education-minister-should-resign-over-neet-paper-leak-case-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर बोले- नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री दे इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर बोले- नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री दे इस्तीफा
एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष टोनी ठाकुर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और एनटीए को बैन करना चाहिए। यह बात बुधवार को एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष टोनी ठाकुर ने प्रैस वार्ता के माध्यम से कही। उन्होंने केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्रालय और एनटीए की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि देशभर के लाखों छात्र दिन-रात मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन बार-बार लीक हो रहे पेपर युवाओं के भविष्य के साथ धोखा हैं। लगातार हो रहे पेपर लीक की जवाबदेही किसकी है? केंद्र सरकार युवाओं को जवाब क्यों नहीं दे रही? उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में 89 से अधिक पेपर लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था की सबसे बड़ी विफलता है। सरकार हर बार जांच और कार्रवाई का आश्वासन देकर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास करती है, लेकिन आज तक किसी बड़े स्तर पर जवाबदेही तय नहीं की गई। नीट जैसी राष्ट्रीय परीक्षा में धांधली होना करोड़ों युवाओं के विश्वास पर हमला है। यदि देश की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाएं भी सुरक्षित नहीं हैं, तो यह सरकार की नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई देशभर के छात्रों की आवाज बनकर इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।