{"_id":"69de420a44b02fcf66098edb","slug":"video-preparations-for-the-79th-himachal-day-are-complete-in-hamirpur-assembly-speaker-kuldeep-singh-pathania-will-preside-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: हमीरपुर में 79वें हिमाचल दिवस की तैयारियां पूरीं, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे अध्यक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: हमीरपुर में 79वें हिमाचल दिवस की तैयारियां पूरीं, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे अध्यक्षता
79वां हिमाचल दिवस 15 अप्रैल को जिला हमीरपुर में भी हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हमीरपुर के मैदान में आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को सभी आवश्यक प्रबंधों की जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं। उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बुधवार सुबह 11:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे। इस भव्य परेड में प्रदेश पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड्स और अन्य टुकड़ियां भाग लेंगी। उपायुक्त ने बताया कि समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने सभी हमीरपुरवासियों से इस जिला स्तरीय समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उधर, एसपी बलवीर सिंह और डीएसपी नितिन चौहान ने मंगलवार सुबह जिला स्तरीय समारोह के आयोजन स्थल पर परेड की रिहर्सल का निरीक्षण किया और यह रिहर्सल दोपहर बाद तक जारी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।