{"_id":"6a3fde1c4be264284b0c3458","slug":"video-scooter-rider-hit-by-a-tipper-in-ree-bhalana-narrowly-escapes-death-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"भलाणा में टिपर की चपेट में आया स्कूटी सवार,बाल-बाल बच्ची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भलाणा में टिपर की चपेट में आया स्कूटी सवार,बाल-बाल बच्ची जान
थाना क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत री भलाणा चलोखर संपर्क मार्ग पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सड़क पर चल रहे एक दोपहिया वाहन को पीछे से आ रहे टिपर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि स्कूटी सवार टिपर के नीचे जा घुसा। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में स्कूटी सवार की बाजू पर चोटें आई है। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच की। पुलिस टीम ने समक्ष दोनों पक्षों ने आपसी समझौते पर सहमति जताई, जिससे शिकायत दर्ज नहीं हुई। इस बारे में ग्रामीणों ने कहा कि री-भलाना-चलोखर संपर्क मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। इस बारे में एसपी बलबीर सिंह ने कहा कि आपसी समझौते के चलते प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।