{"_id":"6a3fdf4d9c200dc6920cd521","slug":"video-treat-your-first-job-as-training-upgrade-your-skills-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंत्री राजेश धर्माणी ने बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू में किया मेगा जॉब फेयर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री राजेश धर्माणी ने बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू में किया मेगा जॉब फेयर का शुभारंभ
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने युवाओं से अपील की है कि वे कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी पहली जॉब को एक ट्रेनिंग की तरह समझें और अपने स्किल्स को लगातार अपग्रेड करते रहें। इससे उनका कॅरियर संवरेगा और वे जीवन में बहुत बड़ी सफलता हासिल कर सकेंगे। शनिवार को बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू, हमीरपुर के परिसर में सिटी ग्रुप एवं सीटी यूनिवर्सिटी द्वारा महाविद्यालय प्रशासन के सहयोग से आयोजित मैगा जॉब फेयर का उद्घाटन करते हुए उन्होंने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को सरकारी क्षेत्र के साथ-साथ निजी सेक्टर में भी रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
इसके लिए कैंपस इंटरव्यू, स्टार्ट अप योजना, राजीव गांधी स्वरोजगार योजना, कौशल विकास और अन्य योजनाओं के अलावा मैगा जॉब फेयर भी आयोजित करवाए जा रहे हैं। शिक्षण संस्थानों में नए रोजगारपरक कोर्स आरंभ किए जा रहे हैं। स्किल यूनिवर्सिटी भी स्थापित की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।