{"_id":"681213ccdfe03f2a630023f6","slug":"video-villagers-in-gram-panchayat-daduhi-are-troubled-by-rabies-dogs-2025-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में पागल कुत्तों से ग्रामीण परेशान, पशुधन भी खतरे में, प्रशासन से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में पागल कुत्तों से ग्रामीण परेशान, पशुधन भी खतरे में, प्रशासन से लगाई गुहार
ग्राम पंचायत दडूही में पागल कुत्तों की समस्या से स्थानीय लोग खासतौर पर पशुपालक परेशान है। स्थानीय लोगों ने समस्या के समाधान की मांग उठाई है। बीते कुछ दिनों में कई लोगों और पशुओं को पागल कुत्ते काट चुके हैं लेकिन इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। सीएम हेल्पलाइन पर संपर्क करने पर समस्या के समाधान के लिए संजीदगी से कार्य नहीं किया जा रहा है। पंचायत की प्रधान उषा बिरला एवं स्थानीय लोगों कमलेश कुमारी, शांतिबाला, रितु, कुलदीप चंद ने भी इस मसले पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि एक गंभीर समस्या है। ग्राम पंचायत क्षेत्र में आवारा और पागल कुत्तों की बढ़ती संख्या से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल बना हुआ है। कुत्ते न केवल राह चलते लोगों पर हमला कर रहे हैं, बल्कि पालतू पशुओं के लिए भी बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खुद इस विषय पर समस्या की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की थी लेकिन उन्हें यह जवाब मिला कि इस तरह की शिकायतों को वन और पशुपालन विभाग डील नहीं करता है। सीएम हेल्पलाइन शिकायत दर्ज करने से ही मना कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पागल कुत्तों ने बीते मंगलवार को नोच-नोच कर एक बछड़े को मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर इस तरह की समस्या से निपटने के लिए न तो कोई विशेष प्रावधान है और न ही कोई प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने प्रशासन व सरकार से अपील की है कि इस गंभीर समस्या का संज्ञान लिया जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीण सुरक्षित रूप से खेतों में काम कर सकें और अपने पशुओं की रक्षा कर सकें। गांव के लोगों की मांग है कि पशुपालन विभाग या प्रदेश सरकार की ओर से टीम भेजी जाए जो इन कुत्तों को पकड़कर उनका इलाज व नसबंदी करे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।