{"_id":"66d1b934c9ee3dfa110f2938","slug":"video-vishwa-hindu-parishad-60th-foundation-day-celebration-was-organized-with-great-pomp-in-hamirpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हमीरपुर में विश्व हिन्दू परिषद का 60वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हमीरपुर में विश्व हिन्दू परिषद का 60वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित
विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना के षष्टिपूर्ति वर्ष यानि 60वां स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की शृंखला में हमीरपुर प्रखण्ड का कार्यक्रम स्थानीय श्री सत्यनारायण मंदिर में आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत प्राचार्य हरी चंद शर्मा ने की। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद मार्ग दर्शक मण्डल के संत श्री सर्वेश्वरा नन्द सरस्वती महाराज, महंत श्री श्री 1008 राकेशदास जी महात्यागी ने भी अपना आशीर्वचन दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद हिमाचल प्रांत के सह प्रांत मंत्री पंकज भारतीय ने कहा कि विश्व कल्याण का मूल मंत्र केवल सनातन धर्म है। विश्व में जहां अन्य पंथ अपने को सर्वश्रेस्ठ बनाए रखने की होड़ में बकियों पर हिंसा कर रहे हैं, वहीं सनातन धर्म वसुधेव कुटुम्भ्कम की बात करता हैं। सभी का कल्याण हो, यह अवधारणा केवल सनातन हिन्दू धर्म में ही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 5 दशकों में विश्व हिंदू परिषद की अनेक सफलताओं के बावजूद हिंदू समाज के लिए भविष्य चुनौतियों से भरा है। विधर्मियों की बढ़ती जनसंख्या के प्रभाव को पड़ोसी देश बांग्लादेश की स्थिति से ही समझ सकते हैं। देश आज पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे मुस्लिम देशों से घिरा हुआ है, जनसंख्या वृद्धि के उद्देश्य से किसी विशेष धर्म के लोगों की घुसपैठ और बहु विवाह को रोकने में असमर्थ कानून देश के लिए एक धीमा जहर है। इन समस्याओं को लेकर हिंदू समाज सरकार और विपक्ष दोनों पर सख्त कानून बने इसका दबाव बनाना होगा। उन्होने कहा कि हिंदू धर्म के सिद्धांतों के अनुसार जीवित लोगों का कल्याण विश्व हिंदू परिषद की गतिविधियों का केंद्र है। भारत के लाखों गांवों और शहरों में विश्व हिंदू परिषद की मजबूत प्रभावी और बढ़ती उपस्थिति देखी जा सकती है। उन्होंने कहस कहा कि विश्व हिंदू परिषद भारत के अलावा 80 देश में कार्य कर रही है और 32 देश में इसकी समितियां हैं। बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति, गौ रक्षा, सेवा, सामाजिक समरसता, धर्म प्रसार जैसे आयाम के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद पिछले 60 वर्षों में एक मजबूत और आत्मविश्वासी हिंदू संगठन के रूप में आकर ले रहा है। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के ज़िला मंत्री संजय गोस्वामी, दुर्गावहिनी की ज़िला सयोंजिका पल्लवी चंदेल, मातृशक्ति ज़िला सह सयोंजिका आशा शर्मा, धर्म प्रसार प्रमुख कमलेश मिश्रा, समरसता प्रमुख बलदेव शर्मा, प्रखण्ड मंत्री अश्वनी शर्मा, भाजपा ज़िला अध्यक्ष देश राज शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष कपिल शामा, दीक्षित गौतम, पार्षद सुदेश भारद्वाज, व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनिल सोनी, खत्री सभा अध्यक्ष जोगिंदर बल्ला, विधि चंद, कमलेश सोनी, जीवन ड्डवाल, गुंजन गौतम सहित समाज के कई प्रतिष्ठित व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।