{"_id":"6a69c9b290892b02a906a9cd","slug":"video-guru-purnima-2026-ramani-dham-ashram-jawalamukhi-kangra-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guru Purnima 2026: रमणी धाम आश्रम में गुरु-शिष्यों का अनूठा मिलन, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guru Purnima 2026: रमणी धाम आश्रम में गुरु-शिष्यों का अनूठा मिलन, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु
Ankesh Dogra
Updated Wed, 29 Jul 2026 03:06 PM IST
Link Copied
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी क्षेत्र के कथोग स्थित रमणी धाम आश्रम में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। गुरु और शिष्यों के अनूठे मिलन के साक्षी बने इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और अपने पूज्य स्वामी अकशोभयानंद जी महाराज का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत गुरु पूजन से हुई। इसके बाद आश्रम परिसर भजन-कीर्तन से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं और कन्या पूजन के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने चूड़ी वाले बाबा जी महाराज की पूजा-अर्चना की। साथ ही बगलामुखी माता मंदिर और ज्वालेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया। भक्तों ने स्वामी अकशोभयानंद जी महाराज को फल, दक्षिणा और उपहार भेंट कर सम्मान व्यक्त किया तथा उनके सान्निध्य में आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया।
आश्रम में आयोजित पारंपरिक हवन-पूजन का संचालन पंडित राकेश शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा का पर्व हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरु के दर्शन और आशीर्वाद के लिए आश्रम पहुंचे, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
पंडित राकेश शर्मा ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि गुरु के प्रति सम्मान, श्रद्धा और आध्यात्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी आश्रम में ऐसे धार्मिक आयोजन निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।