{"_id":"6a3b8bd61d8be47e9f07912f","slug":"video-hrtc-strike-dharamshala-temporary-driver-recruitment-alternative-arrangements-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एचआरटीसी हड़ताल की आहट, धर्मशाला में अस्थायी चालकों की भर्ती शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: एचआरटीसी हड़ताल की आहट, धर्मशाला में अस्थायी चालकों की भर्ती शुरू
Ankesh Dogra
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:18 PM IST
Link Copied
चालक-परिचालक यूनियनों की संभावित हड़ताल को देखते हुए परिवहन निगम ने वैकल्पिक व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। धर्मशाला स्थित आरएम कार्यालय में अस्थायी तौर पर चालकों की भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थियों के ड्राइविंग ट्रायल दोपहर 12 बजे के बाद लिए जाएंगे। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है, जिससे अधिक से अधिक अनुभवी चालक आवेदन कर सकें।
सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि निगम अपनी बस सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए गृह रक्षकों की सेवाएं बतौर परिचालक ले सकता है। उन्हें अस्थायी रूप से बसों में परिचालक के स्थान पर तैनात किए जाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, इस संबंध में निगम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। निगम का मुख्य उद्देश्य हड़ताल की स्थिति में भी यात्रियों को निर्बाध परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।