{"_id":"691043f4f29355462c07d646","slug":"video-kangra-massive-fire-at-miththu-tent-house-in-fakloh-goods-worth-rs-80-lakh-reduced-to-ashes-2025-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: फकलोह में मिठ्ठू टेंट हाउस में भीषण आग, 80 लाख रुपये का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: फकलोह में मिठ्ठू टेंट हाउस में भीषण आग, 80 लाख रुपये का सामान राख
उपमंडल ज्वालामुखी के फकलोह क्षेत्र में शनिवार देर रात से आज सुबह तक लगी आग ने एक परिवार की सालों की मेहनत को राख में बदल दिया। वार्ड नंबर-1 ज्वालामुखी की समिता चौधरी द्वारा संचालित मिठ्ठू टेंट हाउस में अचानक लगी आग से करीब 80 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि मौके पर रखा सारा सामान- चुनी, टेंट, कुर्सियां, टेबल, काउंटर, मैट, बर्तन और क्रोकरी सहित लगभग 200 बिस्तर—पूरी तरह से जल गए। समिता चौधरी ने बताया कि आज सुबह करीब पांच बजे किसी अजनबी के फोन से उन्हें आग लगने की सूचना मिली। जब वे मौके पर पहुंचीं तो सब कुछ जलकर राख हो चुका था। समिता ने शंका जताई कि यह कोई शरारती तत्वों की करतूत हो सकती है। उन्होंने बताया कि इससे पहले कोरोना काल से पहले जब उनका टेंट हाउस दरंग में था, तब भी किसी ने आग लगाने की कोशिश की थी, लेकिन तब समय रहते आग बुझा ली गई थी। जानकारी मिलते ही ज्वालामुखी से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पानी के कम प्रेशर के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में देहरा से बुलाई गई फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। घटना की सूचना मिलते ही ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन को पीड़ित परिवार को तत्काल राहत और सहायता देने के निर्देश दिए। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है। समिता चौधरी अपने पति के निधन के बाद पिछले पांच वर्षों से खुद ही टेंट हाउस का संचालन कर रही थीं। उनके परिवार में 13 वर्षीय बेटा गीतांश और 10 वर्षीय बेटी रूहानी हैं। अचानक हुए इस भीषण नुकसान से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। दोनों बच्चे अपनी मां का दुख देखकर फफक-फफक कर रो पड़े। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस संकट की घड़ी में समिता चौधरी को तुरंत आर्थिक सहायता और पुनर्वास मुहैया कराया जाए ताकि वे दोबारा अपने जीवन को संभाल सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।