{"_id":"6a50f2130728b82a1b0e6e57","slug":"video-pnb-organizes-financial-awareness-camp-in-batrahan-panchayat-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजा का तालाब: पीएनबी ने बतराहन पंचायत में लगाया वित्तीय जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा का तालाब: पीएनबी ने बतराहन पंचायत में लगाया वित्तीय जागरूकता शिविर
पंजाब नेशनल बैंक, शाखा राजा का तालाब की ओर से ग्राम पंचायत बतराहन में ग्राम पंचायत प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा की अध्यक्षता में वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें वित्तीय रूप से जागरूक एवं सशक्त बनाना था। शाखा प्रबंधक रश्मि शर्मा ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, साइबर सुरक्षा तथा अन्य बैंकिंग सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने कहा कि ऐसे जागरूकता शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता बढ़ाने, लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा डिजिटल बैंकिंग के प्रति विश्वास मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।