{"_id":"6700e3c6c48666b0dc09930a","slug":"video-thousands-of-devotees-gathered-on-the-third-day-of-sharadiya-navratri-at-shaktipeeth-jwalamukhi","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शक्तिपीठ ज्वालामुखी में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन उमड़े हजारों श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शक्तिपीठ ज्वालामुखी में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन उमड़े हजारों श्रद्धालु
शक्तिपीठ ज्वालामुखी में शनिवार को शारदीय आश्विन नवरात्रि के तीसरे दिन भक्तों की भीड़ उमड़ी।
हजारों श्रद्धालुओं ने पिछले दो दिनों से पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए हैं। ज्वालामुखी मंदिर पुजारी व पूर्व न्यास सदस्य सौरभ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन के बेहतर इंतजामों के चलते श्रद्धालुओं को सुविधाजनक दर्शन करवाए जा रहे हैं। ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं को लाइनों में दर्शन करवाए जा रहे हैं। तीसरे नवरात्र पर मां चंद्रंघटा की पूजा की जाती है। देवी पुराण के अनुसार देवी दुर्गा के तृतीय स्वरूप को चंद्रघंटा कहा जाता है। देवी के ये नौ दिन बहुत ही पावन होते हैं। चंद्रघंटा नाम का अर्थ है जिसके माथे पर चंद्रमा है। मां शांति का प्रतिनिधित्व करती हैं। ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालु भेंट व भजन गाते हुए पहुंच रहे हैं और माता ज्वाला से मन की मुरादें मांग रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।