{"_id":"6853eb11d329b6a0d90008e8","slug":"video-youth-congress-fatehpur-organized-a-special-health-checkup-and-blood-donation-camp-at-raja-ka-talab-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: यूथ कांग्रेस फतेहपुर ने राजा का तालाब में लगाया विशेष स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: यूथ कांग्रेस फतेहपुर ने राजा का तालाब में लगाया विशेष स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर
यूथ कांग्रेस फतेहपुर की ओर से गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व और सांसद राहुल गांधी के 55वें जन्मदिवस पर राजा का तालाब में एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में सिविल अस्पताल फतेहपुर की टीम डॉ. अभिमन्यु पटियाल, डाॅ. अंकुश चौधरी व ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. तनुज भड़वाल ने अपनी विशेष सेवाएं दीं। जबकि रक्तदान शिविर में भगवान बुद्दा चेरिटेबल ब्लड सेंटर कांगड़ा की टीम डाॅ. बीएस भारद्वाज, सचिव विजय कुमार, टेक्नीशियन रिचा शर्मा व रोहित बाहरा, नर्सिंग ऑफिसर एकता ने अपना योगदान दिया। इस मौके पर 85 मरीजों की जांच की गई। डॉ. अभिमन्यु पटियाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जरूरतमंद मरीजों की ईसीजी, शुगर टेस्ट, बीपी टेस्ट, जनरल हेल्थ चेकअप, नाक, कान से संबंधित बीमारियों की जांच व अन्य टेस्ट विभागीय टीम की ओर से किए गए। जबकि जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी वितरित की गईं। यूथ कांग्रेस के जिला कांगड़ा अध्यक्ष विक्कू भारद्वाज व फतेहपुर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि इस दौरान एक रक्त शिविर का आयोजन भी किया गया। इसमें कुल 45 यूनिट रक्त इकठ्ठा किया गया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस फतेहपुर के पूर्व अध्यक्ष जगजीत जग्गू, जनरल सेक्रेटरी अजविंद्र सिंह, गोलवां पंचायत उपप्रधान अरुण सेठी, दीपक कुमार, अभि, गर्वित, साहिल कुमार व पीतांबर सहित अन्य युवा कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।