सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A grand gathering of deities will take place at the Hidimba Temple.

Video: हिडिंबा मंदिर में होगा देवी-देवताओं का महा समागम, तैयारियां जोरों पर

Krishan Singh Krishan Singh
Updated Wed, 10 Jun 2026 06:18 PM IST
A grand gathering of deities will take place at the Hidimba Temple.
पर्यटन नगरी के ऐतिहासिक और आस्था के केंद्र हिडिंबा देवी मंदिर में देवी-देवताओं के महासमागम का आयोजन होने जा रहा है। माता हिडिंबा और क्षेत्र के देवी-देवताओं के आदेशानुसार 18 से 26 जून तक यहां श्री देवी भागवत कथा और महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस महाआयोजन में वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठान, हवन-यज्ञ और देवी भागवत कथा के माध्यम से पूरा क्षेत्र भक्तिमय होगा। हिडिंबा मंदिर में अब तक के इतिहास में पहली बार ऐसा आयोजन हो रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान मानव कल्याण, विश्व शांति और सुख-समृद्धि के लिए आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 17 जून को विभिन्न क्षेत्रों से देवी-देवताओं के आगमन के साथ होगा। इसके बाद 18 जून को विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक विधि के साथ महायज्ञ एवं कथा का शुभारंभ किया जाएगा। आयोजन में 20 देवी-देवता शामिल होंगे। इनमें शलीण के शांडिल्य ऋषि, पारशा के वीरनाथ गौहरी, सिमसा के कार्तिक स्वामी, सियाल के सियाली महादेव, नसोगी के शंख नारायण, गोशाल के गौतम ऋषि, कंचन नाग, व्यास ऋषि, पलचान के पराशर ऋषि, वशिष्ठ के वशिष्ठ ऋषि, अलेऊ के सृष्टि नारायण, प्रीणी के काली नाग, भनारा के तक्षक नाग, जगतसुख की माता संध्या गायत्री, सजला के विष्णु भगवान, बंजार के घटोत्कच्छ सहित विभिन्न क्षेत्रों के देवी-देवता विराजमान रहेंगे। माता हिडिंबा और मनु ऋषि की उपस्थिति इस आयोजन को और भव्य बनाएगी। रोज दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक कथा का वाचन शशांक कृष्ण कौशल द्वारा किया जाएगा। माता केे कारदार रघुवीर नेगी ने बताया कि आयोजन की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक महोत्सव में श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण के साथ कुल्लू की समृद्ध देव परंपरा के दर्शन भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: जिला बार एसोसिएशन ने रुद्रपुर में मनाया गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस

Video: उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया परिषद भवन और कैंप कार्यालय का लोकार्पण

10 Jun 2026

Video: पुलिस का इंतजार, नहीं खुल सका विद्या मंदिर गर्ल्स हाईस्कूल का ताला

10 Jun 2026

Punjab Politics: क्यों मालवा है पंजाब की सियासत का सबसे बड़ा रणक्षेत्र, 2027 चुनाव से पहले बढ़ी हलचल

बागपत: बड़ौत का बाजार बंद, व्यापारी बोले- पिता-पुत्र के हत्यारों का एनकाउंटर चाहिए

10 Jun 2026
विज्ञापन

बागपत: हत्यारों के एनकाउंट की मांग, व्यापारी बोले- हम असुरक्षित, शस्त्र लाइसेंस चाहिए

10 Jun 2026

हिसार में एटीएम तोड़ कर चोरी करने वालों की पहचान; गिरोह अंबाला, यमुनानगर व नूंह में कर चुका 27 वारदातें

10 Jun 2026
विज्ञापन

स्ट्राइक से उठीं नर्सिंग ऑफिसर, रेणु भाटिया पर कुरुक्षेत्र में दर्ज होगा केस; अस्पताल में सेवाएं फिर से सुचारू

10 Jun 2026

हनुमान मंदिर में गूंजा सुंदरकांड, भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने किया पाठ

10 Jun 2026

खेत में काम कर रहे किसान को सांड ने मारा, मौके पर मृत्यु

10 Jun 2026

लखनऊ में राजभर एकता कल्याण समिति ने मनाया महाराजा सुहेलदेव राजभर का 992वां विजय दिवस

10 Jun 2026

यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीहनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना की

10 Jun 2026

आस्था के साथ बढ़ा कारोबार, केदारनाथ यात्रा है घाटी की आर्थिक संजीवनी

10 Jun 2026

पंचकूला में मदर एंड चाइल्ड केयर बिल्डिंग के बाहर नर्सिंग ऑफिसर्स का प्रदर्शन

10 Jun 2026

Jagdalpur Fire: कांकेर के पखांजूर में गैस लीक से आग, पुलिस जवान और कर्मचारी झुलसे

10 Jun 2026

Noida Fire: बादलपुर में एक कंपनी में भीषण आग, काबू पाने आईं 16 गाड़ियां; दूसरे वेयरहाउस को बचाया

10 Jun 2026

Una: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वाधिक लंबे कार्यकाल पर टाहलीवाल में विशेष पूजा-अर्चना, जयराम ठाकुर ने किया हवन

10 Jun 2026

Damoh News: दमोह जिले में ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित, आज भी भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

10 Jun 2026

हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे पर बस हादसा, चालक को आ गई थी झपकी, महिला की मौत और तीन घायल

10 Jun 2026

कानपुर-सागर हाईवे पर घंटों से रेंग रहे वाहन, शंभुआ पुल के पास ट्रक खराब होने से लगा भीषण जाम

10 Jun 2026

पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीहनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

10 Jun 2026

Mandi: जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, केंद्र की मदद पर उठाए सवाल

10 Jun 2026

VIDEO: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में गति और दिशा के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया

10 Jun 2026

पावर प्लांट में हादसा, श्रमिक की मौत पर भड़का गुस्सा, मुआवजे की मांग कर किया हंगामा

10 Jun 2026

VIDEO: शादी के दो माह बाद युवक की हत्या कर शव पुल के नीचे फेंका

10 Jun 2026

VIDEO: जौनपुर में चलती कार में लगी भीषण आग, चार लोगों की बाल- बाल बची जान

10 Jun 2026

Delhi: मनोज तिवारी ने ओजोन क्षेत्रों के लिए किया एलान, पुराने निर्माण पर दी राहत; जानें

10 Jun 2026

Gallantry Awards: ऑपरेशन सिन्दूर को अंजाम देने वाले फरीदाबाद के स्क्वाड्रन लीडर सिद्धांत सिंह को मिला वीर चक्र

10 Jun 2026

फतेहाबाद में शटरिंग की दुकान में लगी भयंकर आग

10 Jun 2026

फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा: अचानक भरभराकर नीचे गिरा छज्जा, 50 साल की महिला की मौत

10 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed