{"_id":"65603d921fa3a3c0f30e4b23","slug":"video-byasa-ka-thhara-ma-rahata-va-bcava-karaya-sakha-raha-yava-paca-jal-ka-yava-l-raha-rafataga-ka-parashakashhanae","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ब्यास की धारा में राहत व बचाव कार्य सीख रहे युवा, पांच जिलों के युवा ले रहे राफ्टिंग का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ब्यास की धारा में राहत व बचाव कार्य सीख रहे युवा, पांच जिलों के युवा ले रहे राफ्टिंग का प्रशिक्षण
देश के एकमात्र रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू (पिरड़ी) में प्रदेश के पांच जिलों के युवा नदी के रास्ते राहत और बचाव कार्य के गुर सीख रहे हैं। अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान और हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम संयुक्त रूप से युवाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिसमें चार दिसंबर तक सूबे के 65 युवाओं को राफ्टिंग का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि यह युवा राफ्टिंग की हर विधा में निपुण हो सकें। कौशल विकास निगम के समन्वयक टशी ने कहा कि इससे पहले दस जिलों की युवतियों को राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया गया है। अब इस बार पांच जिलों सिरमौर, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर और कुल्लू के युवाओं को राफ्टिंगकी विधाएं सिखाई जा रही हैं। रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू के प्रभारी गिमिनर सिंह ने कहा कि युवाओं को 14 दिन तक ब्यास नदी श्वेत लहरों के बीच तैराकी, आपदा प्रबंधन, जीवन बचाने की कला को सिखाया जा रहा है। शुक्रवार को युवाओं को तैराकी का प्रशिक्षण दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।