{"_id":"655f12f2fb09333aad0a2653","slug":"video-sharashhatha-javana-jana-ka-le-samaya-parabthhana-janprra-brahamakamara-shavana-thatha-na-thae-khashahal-javana-ka-tapasa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : श्रेष्ठ जीवन जीने के लिए समय प्रबंधन जरूरी, ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी ने दिए खुशहाल जीवन के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : श्रेष्ठ जीवन जीने के लिए समय प्रबंधन जरूरी, ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी ने दिए खुशहाल जीवन के टिप्स
मौजूदा परिवेश में हर व्यक्ति का जीवन भागदौड़ से भरा है। ऐसे में हम जीवन जीने की कला को ही भूलते जा रहे हैं। रात को देर से सोने व सुबह देर से उठने की आदत हो गई है। इस तरह हमारा जीवन स्थिर कैसे होगा? बचपन से ही पुरुषार्थ के ग्राफ को ऊपर लेकर जाना चाहिए। इसकी जिम्मेदारी अभिभावकों के साथ बच्चों की भी है। श्रेष्ठ जीवन जीने के लिए समय का प्रबंधन परम आवश्यक है। बरेली के आईएमए सभागार में आयोजित 'जिंदगी बने खुशहाल' कार्यक्रम में जीवन प्रबंधन विशेषज्ञ ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी ने ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि समय प्रबंधन की कवायद सुबह उठते ही शुरू हो जाती है। समय अनमोल है। गुजरा हुआ समय कभी वापस नहीं आएगा। आप के पास दिन में कितना समय है, आप उसका किस तरह उपयोग कर रहे हैं, यह जानना भी जरूरी है। महिलाएं घर में बच्चों को तैयार करने से लेकर चाय बनाने तक हर चीज में समय प्रबंधन करें।
कोरोना काल ने हमें धैर्य से जीना सिखाया
शिवानी दीदी ने कहा कि कोरोना काल सभी को याद होगा। उस दौर के बाद हर व्यक्ति की मनोस्थिति में बदलाव आया है। सोचने-समझने की क्षमता पर भी इसका प्रभाव हुआ। धन, वैभव और यश की ओर भाग रहे लोग कुछ समय के लिए ठहर गए थे। उस काल में व्यक्ति के अंदर जो सकारात्मक बदलाव आया, वह है धैर्य। न चाहते हुए भी बहुत सी चीजों को अपने से दूर करना पड़ा। कोरोना जाते-जाते हमें बहुत कुछ सिखा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।