{"_id":"655dca20086bbb34500a282b","slug":"video-24-ghata-btha-aana-ha-bta-ka-brata-samara-tha-raha-thhamaka-dal-sa-pahal-uthaga-aratha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 24 घंटे बाद आनी है बेटी की बरात... समीर दे रहा धमकी, डोली से पहले उठेगी अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 24 घंटे बाद आनी है बेटी की बरात... समीर दे रहा धमकी, डोली से पहले उठेगी अर्थी
उत्तर प्रदेश के आगरा में पिता ने बेटी का रिश्ता तय कर दिया तो समुदाय विशेष के लड़के धमकी दे रहे हैं। वह रिश्ता तोड़ने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने पीड़ितों के साथ मारपीट की। कहा कि दरवाजे पर बरात आई तो अर्थी उठेगी। इससे पीड़िता व परिवार दहशत में है। मामला थाने पहुंचा है।
मामला ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले यशपाल शर्मा ने अपनी दो बेटियों का रिश्ता तय किया है। 23 नवंबर 2023 को उनके घर बेटियों की बरात आनी है। इससे पहले क्षेत्र के ही रहने वाले समुदाय विशेष के लड़के शादी तोड़ने का दबाव बना रहे हैं।
विरोध करने पर वह परिवार व रिश्तेदारों के साथ मारपीट करते हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने धमकी दी है कि यदि बरात आई तो उनके घर से अर्थी उठेंगी। इसके बाद से वह लोग दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।