Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kullu News
›
CM Sukhu suddenly reached the prayer meeting of a government school while returning from Baga Sarahan, know what happened next
{"_id":"6852a615265a30d34e02ea39","slug":"video-cm-sukhu-suddenly-reached-the-prayer-meeting-of-a-government-school-while-returning-from-baga-sarahan-know-what-happened-next-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागा सराहन से लाैटते अचानक सरकारी स्कूल की प्रार्थना सभा में पहुंचे सीएम सुक्खू, जानें फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागा सराहन से लाैटते अचानक सरकारी स्कूल की प्रार्थना सभा में पहुंचे सीएम सुक्खू, जानें फिर क्या हुआ
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को अपने बागा सराहन दौरे के समापन के बाद जब अगले पड़ाव की ओर रवाना होने वाले थे तो उन्होंने अचानक सरकारी स्कूल की प्रार्थना सभा में पहुंचकर विद्यार्थियों का औचक निरीक्षण कर सबको चौंका दिया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे और बच्चों की बौद्धिक क्षमता की परख की। वहीं प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़ी ही समझदारी और आत्मविश्वास से सवालों के जवाब दिए, जबकि दसवीं तक के वरिष्ठ विद्यार्थियों के उत्तर संतोषजनक नहीं रहे। इस पर मुख्यमंत्री ने स्कूल के प्रधानाचार्य को सुझाव दिया कि वे विद्यार्थियों को नियमित रूप से सामान्य ज्ञान पढ़ाएं, ताकि उनका समग्र विकास हो सके। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूल की अवस्थापना को देखते हुए प्राथमिक विद्यालय के लिए नए भवन निर्माण की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागा सराहन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अध्यापकों से छात्रों को किताबी ज्ञान के अलावा व्यवाहरिक और सामान्य ज्ञान प्रदान करने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने पाठशाला के छात्रों से संवाद किया और उनसे सामान्य ज्ञान व उनके कॅरियर के बारे में बातचीत की और उनकी रूचि के बारे में जाना। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे जीवन का लक्ष्य निर्धारित करके कड़ी मेहनत एवं लग्न के साथ आगे बढ़ें और सपनों को नई उंचाइयों पर पहुचाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।