Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Patna News
›
Pappu Yadav on tejashwi yadav RJD LEADER TEJASHWI YADAV RAISES QUESTIONS OVER APPOINTMENTS TO COMMISSIONS IN B
{"_id":"6852581b536009a6b5037ab4","slug":"pappu-yadav-on-tejashwi-yadav-rjd-leader-tejashwi-yadav-raises-questions-over-appointments-to-commissions-in-b-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pappu Yadav: पप्पू यादव ने किस मुद्दे पर तेजस्वी यादव पर साधा निशाना साधा और किया नीतीश सरकार का बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pappu Yadav: पप्पू यादव ने किस मुद्दे पर तेजस्वी यादव पर साधा निशाना साधा और किया नीतीश सरकार का बचाव
Video Published by: ज्योति चौरसिया Updated Wed, 18 Jun 2025 11:41 AM IST
Link Copied
जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, बिहार में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. बिहार मे आयोगों में हो रही नियुक्ति पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा उठाए गए सवालों पर सांसद पप्पू यादव ने उलटा तेजस्वी यादव पर ही निशाना साधा है. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सरकार का बचाव किया। तेजस्वी यादव के बयान पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, कि कौन बचा हुआ है. जिसको जब मौका लगता है वह मौके का फायदा उठा लेता है. नीतीश कुमार अस्वस्थ हैं इसलिए सब कुकर्म कर रहे हैं. अभी एक मुख्यमंत्री नहीं है, गवर्नर साहब के पास जाकर दसख्त करवा लेता है. तेजस्वी यादव भी सरकार में थे. वह भी आयोग में नियुक्तियां करवाते थे. तेजस्वी यादव के साथ यह तमाम अधिकारी मौजूद थे. जब ये लोग तेजस्वी यादव के साथ थे, तब उनको चोरियां नहीं दिखी थी. अमृत प्रत्यय और आनंद किशोर पर तेजस्वी यादव क्यों नहीं कुछ बोलते हैं. पप्पू यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा. निशाना साधते हुए पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव कहा, कि जिसको अवसर मिला उसने लूटने का काम किया. भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद तो है नहीं. नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति खराब हो गई है जिससे बैक दरवाजा से नेता आ रहे हैं. आंबेडकर के अपमान पर बीजेपी के बोलने पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि नाथूराम गोडसे ने गांधी को मारा और उसको भगवान मान लिया. बाबा आंबेडकर को सबसे अधिक बीजेपी के लोगों ने ही प्रताड़ित किया. भारतीय जनता पार्टी आरक्षण को खत्म करने की बात कर रही है. यह आंबेडकर को अपमानित करने वाली बात है. दलित लोग मंदिर में जाते हैं तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा मंदिर को धोया जाता है. यह लोग आंबेडकर की क्या बाते करेंगे.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।