Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kullu News
›
Kullu Chhabeel set up at Gurudwara Singh Sahib on Martyrdom Day; sweet water and fruits distributed to passersby
{"_id":"6a33bc13915ee5f4c907ac1a","slug":"video-kullu-chhabeel-set-up-at-gurudwara-singh-sahib-on-martyrdom-day-sweet-water-and-fruits-distributed-to-passersby-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा सिंह साहिब में लगी छबील, राहगीरों को बांटा मीठा पानी व फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा सिंह साहिब में लगी छबील, राहगीरों को बांटा मीठा पानी व फल
Ankesh Dogra
Updated Thu, 18 Jun 2026 03:06 PM IST
Link Copied
शहीदी दिवस के अवसर पर अखाड़ा बाजार स्थित गुरुद्वारा सिंह साहिब में वीरवार को श्रद्धा, सेवा और मानवता की भावना के साथ छबील लगाई गई। इस दौरान राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को ठंडा मीठा पानी, शरबत और फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर सेवा कार्य में अपना योगदान दिया। छबील सेवा के दौरान लोगों को गर्मी से राहत प्रदान करने के साथ-साथ शहीदों के बलिदान को भी याद किया गया। सिंह सभा अखाड़ा बाजार कमेटी के प्रधान महेंद्र चावला ने बताया कि शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में गुरु घर की परंपरा के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छबील सेवा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों की कुर्बानियों को नमन करना और समाज में मानव सेवा का संदेश फैलाना है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को ठंडा मीठा पानी, शरबत एवं फल वितरित किए गए, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। इस अवसर पर संगत ने सेवा भाव के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।