{"_id":"69e0a58f3e65a231a20cf92a","slug":"video-kullu-daughters-perform-special-worship-of-goddess-parvati-blessings-received-amidst-rich-traditions-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: बेटियां करती हैं माता पार्वती की विशेष पूजा, समृद्ध परंपराओं के साथ मिलता है आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: बेटियां करती हैं माता पार्वती की विशेष पूजा, समृद्ध परंपराओं के साथ मिलता है आशीर्वाद
Ankesh Dogra
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:32 PM IST
Link Copied
देवभूमि कुल्लू की पार्वती घाटी अपनी समृद्ध देव संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जानी जाती है। यहां देवी-देवताओं की आस्था के बीच माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है, जिसे क्षेत्र की बेटियां सामूहिक रूप से बड़े श्रद्धा भाव से निभाती हैं। पार्वती घाटी में वर्ष में लगभग चार बार विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसे स्थानीय भाषा में 'धूप देना' कहा जाता है। इस अवसर पर क्षेत्र की बेटियां और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर माता पार्वती के मंदिरों में एकत्रित होती हैं। वे माता को तिलक लगाकर धूप अर्पित करती हैं तथा अक्षत, पुष्प, चूड़ियां और चुनरियां भेंट स्वरूप चढ़ाती हैं। इस परंपरा की खास बात यह है कि इन आयोजनों के दौरान क्षेत्र की सभी बेटियां अपने मायके लौटती हैं और सामूहिक रूप से पूजा में भाग लेती हैं, जिससे पारिवारिक और सामाजिक संबंध भी मजबूत होते हैं। यह विशेष आयोजन चौंग गांव स्थित माता पार्वती मंदिर में होता है, जबकि हर तीसरे वर्ष विरशू मेले के दौरान जल्लूग्रां में भी इसका भव्य आयोजन किया जाता है। स्थानीय मान्यता के अनुसार माता पार्वती की इस पूजा से क्षेत्र में सुख-समृद्धि आती है और फसल भी अच्छी होती है। इसी के साथ बेटियों पर माता की विशेष कृपा और आशीर्वाद रहता है। श्रद्धालु मानते हैं कि माता का आशीर्वाद पूरे क्षेत्र पर बना रहता है, जिससे यह परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी जीवित और सशक्त बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।