{"_id":"6a6dbb4d83ea526e5502815d","slug":"video-kullu-narotam-thakur-alleges-government-ignoring-priority-development-works-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नरोतम ठाकुर बोले- गैर जरूरी कामों को प्राथमिकता दे रही सरकार, जरूरी कार्य लटके पड़े हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नरोतम ठाकुर बोले- गैर जरूरी कामों को प्राथमिकता दे रही सरकार, जरूरी कार्य लटके पड़े हैं
Ankesh Dogra
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:54 PM IST
Link Copied
भाजपा नेता नरोतम ठाकुर ने रविवार को कुल्लू में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों की प्राथमिकताओं को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जरूरी कार्यों को छोड़कर ऐसे कार्यों पर धन खर्च कर रही है, जिनकी फिलहाल आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान बंद हुई कई सड़कें आज भी बहाल नहीं हो सकी हैं, जिससे आम लोगों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि सरकार और स्थानीय विधायक इन सड़कों की बहाली को लेकर गंभीर नहीं हैं।
नरोतम ठाकुर ने विधायक सुंदर सिंह ठाकुर पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह केंद्र सरकार से स्वीकृत परियोजनाओं का भूमिपूजन कर राजनीतिक श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के तहत केंद्र सरकार ने 17 सड़कों को मंजूरी दी है, जिसे सांसद कंगना रणौत के प्रयासों का परिणाम बताया।
उन्होंने सरकार से मांग की कि विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करते हुए सबसे पहले जनता की जरूरतों से जुड़े लंबित कार्यों और आपदा प्रभावित सड़कों की बहाली पर ध्यान दिया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।