Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kullu News
›
Kullu SDM Nishant Thakur stated that Asha Thakur became the President by a margin of eight votes, while Shalini Rai was elected unopposed as Vice President
{"_id":"6a33b1a6e9d721a9db0dab17","slug":"video-kullu-sdm-nishant-thakur-stated-that-asha-thakur-became-the-president-by-a-margin-of-eight-votes-while-shalini-rai-was-elected-unopposed-as-vice-president-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर बोले- आठ मतों के साथ अध्यक्ष बनीं आशा ठाकुर, शालिनी राय निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर बोले- आठ मतों के साथ अध्यक्ष बनीं आशा ठाकुर, शालिनी राय निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गईं
Ankesh Dogra
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:21 PM IST
Link Copied
नगर परिषद कुल्लू में अध्यक्ष पद पर आजाद पार्षद आशा ठाकुर ने जीत दर्ज की है। वीरवार को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए आयोजित चुनावी प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 1 की पार्षद पुष्पा देवी और वार्ड नंबर 3 की पार्षद आशा ठाकुर ने नामांकन पत्र दाखिल किए। 11 सदस्यों वाली नगर परिषद में एक पार्षद की अनुपस्थिति के कारण चुनाव प्रक्रिया में 10 पार्षदों के साथ स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने भाग लिया। इस प्रकार कुल 11 मत पड़े, जिनमें से आशा ठाकुर को 8 मत और पुष्पा देवी को 3 मत प्राप्त हुए। उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) कुल्लू निशांत ठाकुर ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 8 की पार्षद शालिनी राय और वार्ड नंबर 11 के पार्षद राहुल कौशल ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान राहुल कौशल ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद शालिनी राय का नामांकन ही शेष रह गया। ऐसे में उन्हें निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। निशांत ठाकुर ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सभी दस्तावेज सरकार को प्रेषित किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।