{"_id":"6a3290ab4cd434e2cc02f54c","slug":"video-magnificent-confluence-of-faith-culture-and-divine-tradition-at-the-hidimba-temple-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: हिडिंबा मंदिर में आस्था, संस्कृति और देव परंपरा का अद्भुत संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: हिडिंबा मंदिर में आस्था, संस्कृति और देव परंपरा का अद्भुत संगम
विश्व प्रसिद्ध हिडिंबा देवी मंदिर परिसर बुधवार को आस्था, संस्कृति और देव परंपरा के अद्भुत संगम का साक्षी बना। श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा और महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा, देव समागम और देव मिलन को देखने के लिए हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में उमड़ पड़े। दिनभर मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र देव वाद्ययंत्रों से गूंजता रहा। देवी-देवताओं के आगमन के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण और देव विधि के साथ कलश यात्रा का आगाज हुआ। कलश यात्रा में 108 कन्याओं ने भाग लिया। देव वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि ने आयोजन को और अधिक भव्य बना दिया।
आयोजन का सबसे आकर्षक केंद्र देव समागम और देव-मानस मिलन रहा। घाटी के अनेक देवी-देवताओं ने महायज्ञ में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। देवताओं के आगमन के साथ ही पूरा परिसर श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंग गया। श्रद्धालु अपने आराध्य देवी-देवताओं के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए घंटों तक इंतजार करते रहे। कथा के दौरान विद्वान कथावाचक शंशाक कृष्ण कौशल देवी महिमा, सनातन संस्कृति, धर्म, भक्ति, नैतिक मूल्यों और मानव जीवन के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालेंगे।
महायज्ञ में घुड़दौड़ से गणेश भगवान, सजला से विष्णु भगवान, जगतसुख से संध्या गायत्री, भनारा के फाली नाग, प्रीणी के शिरघन नाग, अलेउ से सृष्टि नारायण, कुलंग से पराशर ऋषि, गौशाल से कंचन नाग, ब्यास ऋषि, गौतम ऋषि, नसोगी से शंख नारायण, सियाल से सियाली महादेव, सिमसा से कार्तिक स्वामी, शलीन से शांडिल्य ऋषि, पारशा से वीरनाथ, बंजार घाटी से घटोत्कच, माता हिडिंबा और मनु ऋषि भाग ले रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।