{"_id":"6576a9264b84f1009d0011fd","slug":"video-mountains-frozen-in-lahaul-himalayan-ibex-reaching-residential-areas-in-search-of-water","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लाहौल में पहाड़ जमे, पानी की तलाश में रिहायशी क्षेत्रों में पहुंच रहे हिमालयन आईबैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लाहौल में पहाड़ जमे, पानी की तलाश में रिहायशी क्षेत्रों में पहुंच रहे हिमालयन आईबैक्स
लाहौल में पहाड़ जमते ही हिमालयन आईबैक्स (टंगरोल) प्यास बुझाने के लिए रिहायशी इलाकों की ओर आ रहे हैं। इन जीवों में अब शिकार का खौफ नहीं है। ऐसे में यह बेखौफ रिहायशी इलाकों में घूमते दिखे जा रहे हैं, जो यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण बन गए हैं। आमतौर पर समुंदरतल से 10 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर पाए जाने वाले हिमालयन आईबेक्स प्यास के कारण अब रिहायशी इलाकों में लोगों के मोबाइल कैमरों में कैद हो रहे हैं। इन दिनों आइबेक्स के झुंड तांदी स्थित छुरपक पेट्रोल पंप के आसपास, स्तींगरी हेलीपैड के इर्दगिर्द सहित घाटी के कई इलाकों में सड़कों में भी बेखौफ घूमते देखेजा रहे हैं। वन विभाग लाहौल ने इन वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर नियमित पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। लाहौल वन विभाग के फाइलों में डेढ़ दशकों से अधिक समय से अवैध शिकार का कोई मामला सामने नहीं है। लिहाजा यह वन्यजीव बेखौफ है। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में महिला मंडलों की सामूहिक प्रयास से वन कटान पर पावंदी से जहां अब वनों का दायरा बढ़ रहा है, वहीं वन्यजीवों के शिकार पर पाबंदी ने भी उन्हें बेखौफ विचरने की स्वतंत्रता प्रदान की है। लाहौल वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) अनिकेत वानवे ने कहा कि पहाड़ों में ठंड के चलते पानी जम गए हैं, लिहाजा यह वन्यजीव प्यास बुझाने के लिए निचले क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं। लोग वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।