{"_id":"6a74a15fcdd116814007c579","slug":"video-raja-ghepan-returns-to-lahaul-after-building-chariot-in-malana-receives-grand-welcome-in-manali-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मलाणा से रथ निर्माण के बाद लाहौल लौटे राजा घेपन, मनाली में हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मलाणा से रथ निर्माण के बाद लाहौल लौटे राजा घेपन, मनाली में हुआ भव्य स्वागत
मलाणा में नए रथ के निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद लाहौल घाटी के आराध्य देवता राजा घेपन, माता हिडिम्बा और अठारह नाग अब अपने गृह क्षेत्र लाहौल की ओर प्रस्थान कर चुके हैं। गुरुवार देर शाम राजा घेपन नए रथ में विराजमान होकर मनाली पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मनाली के अलेउ में देव यात्रा का रात्रि विश्राम रखा गया। यहां राजा घेपन, माता हिडिम्बा और अठारह नाग के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। लोगों ने बारी-बारी देवी-देवताओं के दर्शन कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर अलेउ स्थित मोहन पैलेस में स्थानीय लाहौली समुदाय की ओर से देवभोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। देव यात्रा के आगामी कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को राजा घेपन का रात्रि ठहराव हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, चचोगा में होगा। शनिवार को देवता बौद्ध गोंपा, मनाली में विराजेंगे, जबकि रविवार को ढूंगरी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद राजा घेपन अपनी यात्रा जारी रखते हुए कुलंग होते हुए लाहौल के लिए रवाना होंगे। करीब नौ वर्षों बाद राजा घेपन की यह ऐतिहासिक यात्रा और नए रथ में उनकी वापसी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और उत्साह का विशेष अवसर बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।