{"_id":"69bd6d294ac126a45b04eff1","slug":"video-residents-of-inner-akhara-market-gripped-by-fear-due-to-landslide-spent-the-night-awake-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भूस्खलन से खौफ में इनर अखाड़ा बाजार के लोग, जागकर गुजारी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भूस्खलन से खौफ में इनर अखाड़ा बाजार के लोग, जागकर गुजारी रात
इनर अखाड़ा बाजार में भूस्खलन के खतरे ने लोगों की नींद छीन ली है। दहशत के माहौल में लोगों ने पूरी रात जागकर बिताई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने पहले ही घरों के पिछले हिस्से में रहना छोड़ दिया था, लेकिन अब आगे का हिस्सा भी असुरक्षित लगने लगा है। ऐसे में परिवार के साथ जागकर रात गुजारने को मजबूर हैं। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पिछले भूस्खलन में यहां 10 लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए गए। करीब आठ करोड़ रुपये की योजना की बात तो हो रही है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि पिछली बार गिरा मलबा तक अब तक नहीं हटाया गया है। स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जल्द ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।