{"_id":"69bd16ea7c76a00e74056b42","slug":"video-house-roof-suddenly-collapses-during-rain-in-charkhi-dadri-major-tragedy-averted-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरी में बरसात के दौरान अचानक गिरी मकान की छत, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी-दादरी में बरसात के दौरान अचानक गिरी मकान की छत, बड़ा हादसा टला
दादरी जिले के गांव रावलधी में वीरवार देर शाम बरसात के दौरान एक मकान की छत अचानक गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य कमरे में मौजूद नहीं थे, वरना यहां बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित अनिल कुमार को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।
बता दें कि गांव रावलधी निवासी अनिल कुमार मजदूरी करता है। घर में वह, उसकी पत्नी तथा दो बच्चे रहते हैं। वीरवार शाम को उसकी पत्नी खाना बना रही थी तथा परिवार के दूसरे सदस्य भी कमरे से बाहर थे। उसी दौरान अचानक पहले मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे की छत टूटकर गिर गई। मलबे के दबाव से नीचे वाले कमरे की छत भी अचानक टूट गई।
पीड़ित अनिल कुमार ने बताया कि उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी तीन बार आवेदन किया था। जिसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया लेकिन उसे अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल सका। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते विभाग द्वारा योजना का लाभ दे दिया जाता तो यह हादसा शायद नहीं होता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।