{"_id":"6a4cae0f8baed6649b05d8f1","slug":"video-state-level-pt-chandradhar-sharma-guleri-jayanti-celebrated-in-kullu-writers-recall-literary-legacy-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu News: राज्य स्तरीय पं. चंद्रधर शर्मा गुलेरी जयंती पर साहित्यकारों ने किया साहित्यिक योगदान का स्मरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: राज्य स्तरीय पं. चंद्रधर शर्मा गुलेरी जयंती पर साहित्यकारों ने किया साहित्यिक योगदान का स्मरण
Ankesh Dogra
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:13 PM IST
Link Copied
भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से मंगलवार को ढालपुर स्थित देव सदन में प्रख्यात साहित्यकार पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी की राज्य स्तरीय जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे साहित्यकारों, कवियों, विद्यार्थियों और साहित्य प्रेमियों ने भाग लेकर उनके साहित्यिक योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के पहले सत्र में आयोजित लेखक गोष्ठी में विद्वानों ने पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी के साहित्य, भाषा और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान पर विस्तार से विचार रखे। इस दौरान डॉ. दयानंद गौतम ने 'पं. चंद्रधर शर्मा गुलेरी : निबंधकार एवं व्यंग्यकार' विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। इसके बाद विभिन्न साहित्यकारों ने गुलेरी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार साझा किए।
दूसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत नाटक और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को साहित्य और कविता की विविध विधाओं से रूबरू कराया। कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों को साहित्यकारों और कवियों से संवाद करने तथा साहित्यिक विषयों पर चर्चा करने का अवसर भी मिला।
वक्ताओं ने कहा कि पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी हिंदी साहित्य के ऐसे रचनाकार थे, जिन्होंने कहानी, निबंध, भाषा विज्ञान और भारतीय संस्कृति को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी चर्चित कहानी 'उसने कहा था' आज भी हिंदी साहित्य की सर्वश्रेष्ठ और कालजयी कहानियों में शामिल की जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।