सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   dharampur bjp cleanliness drive 12 years modi government

Mandi: धर्मपुर में भाजपा का स्वच्छता अभियान, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बाजार की सफाई

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:44 PM IST
dharampur bjp cleanliness drive 12 years modi government
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में धर्मपुर भाजपा मंडल ने सोमवार को धर्मपुर बाजार में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम भाजपा के '12 साल बेमिसाल' अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष लेखराज ठाकुर ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धर्मपुर बाजार के विभिन्न हिस्सों में सफाई अभियान चलाकर कूड़ा-कचरा एकत्रित किया और उसका उचित निस्तारण किया। साथ ही लोगों को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर धर्मपुर भाजपा के प्रभारी तिलक राज शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर सहित मंडल के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अभियान में भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। मंडल अध्यक्ष लेखराज ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुए स्वच्छ भारत अभियान ने देशभर में स्वच्छता के प्रति नई जागरूकता पैदा की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों में विकास, जनकल्याण और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिन्हें जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने घरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता बनाए रखने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने भी अभियान की सराहना करते हुए इसे जनहित की पहल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bihar Latest News: Patna में खड़ी कार से बरामद हुआ चालक का शव, Gardanibagh में हड़कंप! Bihar Police

22 Jun 2026

सोनीपत में मुठभेड़ में गैंगस्टर गोपाल ढेर

22 Jun 2026

फिरोजपुर के गांव मधरे के पास छह बदमाशों ने एक नौजवान से बाइक, मोबाइल व नगदी छीनी

Jitu Patwari VS Sanjay Nagaich: वेयरहाउस निरीक्षण पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी को फोन पर क्या बोले?

22 Jun 2026

जीरा की सचखंड हजूर साहिब सेवा सोसायटी ने 1614 पंखे श्री हजूर साहिब गुरुद्वारा साहिब भेजे

विज्ञापन

जीरा में भगवान वाल्मीकि तीर्थ समारोह आयोजित

VIDEO: दुकान में घुसकर युवक को मारी गोली, घायल होने के बाद भी बदमाशों से भिड़ा; वारदात CCTV में कैद

22 Jun 2026
विज्ञापन

राजस्थान: सब्जी मंडी में कचरे के ढेर में लगी आग, धुएं के गुबार से मची अफरा-तफरी; तीन दमकलों ने टाला बड़ा हादसा

22 Jun 2026

Ujjain News: त्रिपुंड व त्रिनेत्र से सजे बाबा श्री महाकाल, राम नाम की माला पहनकर सिर पर रमाई भस्म; दिए दर्शन

22 Jun 2026

VIDEO: मंच पर बिखरा सुरों का जादू, संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने जमाया रंग

22 Jun 2026

VIDEO: बागेश्वर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम के तहत नुमाइशखेत मैदान में सामूहिक योगाभ्यास

22 Jun 2026

VIDEO: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस...डीएसए मैदान में सांसद अजय भट्ट ने कहा- योग स्वस्थ, अनुशासित एवं संस्कारित बनाता है

22 Jun 2026

VIDEO: मुख्य कृषि अधिकारी ने किसानों के साथ की धान की रोपाई

VIDEO: रूसी बाईपास पर रेंगते रहे वाहन, लोग परेशान

22 Jun 2026

VIDEO: पिरान कलियर में भीड़ के बीच घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो, कई लोगों को चपेट में लिया

21 Jun 2026

कानपुर: नीट यूजी का री-एग्जाम, कड़ी सुरक्षा में अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश

21 Jun 2026

कानपुर: कार सवार युवकों पर चौकी इंचार्ज से अभद्रता करने का आरोप

21 Jun 2026

कानपुर: महिला को नोचने वाले रॉटविलर कुत्ते घर से गायब, पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम और पुलिस बैरंग लौटी

21 Jun 2026

कानपुर: मवेशी को टक्कर मार पलटी कार 30 मीटर घिसटी, टक्कर लगने से मवेशी मरा

21 Jun 2026

औरैया : टायर फटने से रेलिंग पर चढ़कर पलटी तिरपाल लदी पिकअप, चालक व हेल्पर घायल

21 Jun 2026

International Yoga Day: हरिद्वार में आयुष मंत्री के साथ 1000 से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास

21 Jun 2026

NEET Exam 2026: इस बार नीट पेपर ने चौंकाया, परीक्षार्थियों ने बताया- कैसा रहा पेपर?

21 Jun 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कोटद्वार में बेहतर स्वास्थ्य और नशा मुक्ति का दिया संदेश, विधानसभा अध्यक्ष भी पहुंचीं

21 Jun 2026

ग्राम पंचायत बलाण की बैठक: ग्रामीणों ने सरकार से की हाईस्कूल का उच्चीकरण व एएनएम केंद्र की स्वीकृति की मांग

21 Jun 2026

Mussoorie: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम और पटरी व्यापारियों के बीच हुई तीखी बहस, प्राथमिकी दर्ज

21 Jun 2026

Maihar News: यहां मोबाइल पर बात करने के लिए छोड़ना पड़ता है गांव, डिजिटल युग में भी नेटवर्क से जूझ रहा मनौरा

21 Jun 2026

GPM News: दस्तावेज नहीं होने पर नहीं मिला दाखिला, नौवीं कक्षा के छात्र ने खाया जहर, हालत स्थिर

कानपुर: सपा ने कई मुद्दों को लेकर पदयात्रा निकाल किया विरोध

21 Jun 2026

5 लाख रुपये नहीं मिले तो दोस्त बना कातिल! पार्टी के बाद कुल्हाड़ी से की हत्या, 36 घंटे में खुला ब्लाइंड मर्डर

21 Jun 2026

कानपुर: चकेरी में दो नाबालिग सगे भाइयों पर कुत्तों का हमला, कई जगह काटा

21 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed