{"_id":"67d00d242f57eae04800de01","slug":"video-gaurav-thakur-becomes-lieutenant-in-indian-army-grand-welcome-in-native-village-2025-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गौरव ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, पैतृक गांव में भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गौरव ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, पैतृक गांव में भव्य स्वागत
गोहर उपमंडल की चैलचौक पंचायत के काथला गांव के गौरव ठाकुर ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गौरव पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने फूलमालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया। गौरव ठाकुर की शिक्षा आर्मी स्कूल नाहन में प्रारंभिक स्तर पर हुई, जबकि दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई उन्होंने आर्मी स्कूल बेंगलुरु से पूरी की। इसके बाद उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पंजाब से संपन्न की। गौरव के पिता भवानी सिंह भी सेना की पैराशूट रेजिमेंट की पैरा एसएफ बटालियन में 20 वर्षों तक सेवा देकर सेवानिवृत्त हो चुके हैं और वर्तमान में पंजाब पुलिस में एएसआई (ASI) के पद पर कार्यरत हैं। गौरव ने सेना में अधिकारी बनने का सपना CDS परीक्षा पास करके साकार किया और 8 मार्च को अपनी ट्रेनिंग पूरी कर पासआउट हुए। 11 मार्च को जब वह अपने गांव लौटे तो पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल था। गौरव के दादा अमर सिंह ठाकुर भी आईटीबीपी से इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हैं। गांव में बधाइयों का तांता लगा हुआ है और हर कोई गौरव की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। उनका यह सफर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।