सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   IIT Mandi Celebrates 17th Foundation Day; Prestigious Institute Enters Its Youth

आईआईटी मंडी ने मनाया 17वां स्थापना दिवस, युवा अवस्था में पहुंचा प्रतिष्ठित संस्थान

Krishan Singh Krishan Singh
Updated Mon, 30 Mar 2026 04:33 PM IST
IIT Mandi Celebrates 17th Foundation Day; Prestigious Institute Enters Its Youth
सोमवार को आईआईटी मंडी ने अपना 16 वर्षों का सफर पूरा करते हुए 17वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। समारोह में इंफोसिस लिमिटेड के सह संस्थापक पद्म भूषण क्रिस गोपालकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। संस्थान की तरफ से निदेशक प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा ने उन्हें शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में इंफोसिस लिमिटेड के सह संस्थापक पद्म भूषण क्रिस गोपालकृष्णन ने कहा कि आज एआई एक नई तकनीक के रूप में उभर कर सामने आया है। इसके सही इस्तेमाल के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है तभी हम इसका सही इस्तेमाल कर पाएंगे। यह एक ऐसी तकनीक है जिसके सही इस्तेमाल की जानकारी हो तो यह हम सभी के लिए लाभदायक ही साबित होगी। सेना सहित सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी इस तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, उसे देखकर यही लगता है कि 2047 में भारत को विकसित होने से कोई नहीं रोक सकता। आईआईटी मंडी के डायरेक्टर प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा ने कहा कि किसी भी संस्थान का 16 वर्षों का सफर काफी मायने रखता है। इसके बाद नवयौवन की शुरूआत होती है। संस्थान के सभी लोगों का यही प्रयास रहेगा कि आईआईटी मंडी का नवयौवन हमेशा बरकरार रहे और यह संस्थान कभी भी बूढ़ा न हो। हमेशा युवा अवस्था में रहकर देश निर्माण में अपना योगदान देता रहे। इस मौके पर आईआईटी मंडी के संस्थापक निदेशक प्रोफेसर टीमोथी ए गोंजाल्विस, बनरास हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजित कुमार चतुर्वेदी, छत्रपति शाहु महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक, स्टैनफोर्ड रोबोटिक्स लैब अमेरिका के निदेशक प्रोफेसर ओसामा खतीब अन्य लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान वर्ष भर संस्थान की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सब गहरी नींद में थे...अचानक तेज आवाज हुई और मच गई चीख पुकार; VIDEO

30 Mar 2026

प्याज की बोरी में छुपा कर ले जा रहे थे 70 लाख की शराब, गिरफ्तार; VIDEO

30 Mar 2026

किसान महापंचायत में जमीन बचाने को आर-पार की लड़ाई का एलान, VIDEO

30 Mar 2026

सीतापुर में 12 वर्ष पहले बनी मस्जिद में गरजा बुलडोजर, आसपास पूरे क्षेत्र में तैनात रही पुलिस

30 Mar 2026

अमृतसर के अमित सिंह राणा वेदिक पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए कर रहे कार्य, मन की बात में पीएम मोदी ने किया जिक्र

30 Mar 2026
विज्ञापन

रंधावा सुसाइड मामले में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर तीन दिन के रिमांड पर

30 Mar 2026

पठानकोट के सरकारी प्राइमरी स्कूल भंगुडी में वार्षिकोत्सव का आयोजन

30 Mar 2026
विज्ञापन

Crime News: कटनी में अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने किया पर्दाफाश

30 Mar 2026

राकेश यादव बोले- संकल्प सेवा कल्याण ने जनसेवा के लिए बढ़ाए कदम

30 Mar 2026

चित्रकूट: एसबीआई बैंक में लगी आग, मचा हड़कंप

30 Mar 2026

भानु आईटीबीपी में परेड मार्च का आयोजन

30 Mar 2026

अपूर्वा अस्पताल सील, पूर्वांचल अस्पताल के चिकित्सक हिरासत में; VIDEO

30 Mar 2026

मुठभेड़...पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे, गिरफ्तार; VIDEO

30 Mar 2026

फिरोजपुर काउंटर इंटेलीजेंस ने हेरोइन व पिस्तौल संग आरोपी पकड़ा

पानीपत में बच्चा चोरी के शक में महिला को पकड़ा

30 Mar 2026

BSEB Result: परीक्षा में पास नहीं हुई तो चुना मौत का रास्ता, छात्रा ने की फांसी लगाकर जान देने की कोशिश

30 Mar 2026

जालंधर पुलिस पर नाबालिग को कस्टडी में रखने के लगे आरोप, परिजनों का हंगामा

30 Mar 2026

Rajasthan: नियमों का पालन कराया तो भड़के युवक, ASI के साथ की हाथापाई, वर्दी तक फाड़ी

30 Mar 2026

Ujjain: सुबह 4 बजे खुले महाकाल के पट, भव्य भस्म आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु; गूंजा ‘जय श्री महाकाल’

30 Mar 2026

झांसी पहुंचे बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बोले- सपा ने प्रदेश में माफिया तंत्र खड़ा किया, योगी सरकार में हुआ समाप्त

30 Mar 2026

Muzaffarnagar: शोषण करने वालों के साथ जारी रहेगा संघर्ष : मोहन प्रजापति

30 Mar 2026

Meerut: ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च पाम संडे पर हुए विशेष धार्मिक कार्यक्रम, जुलूस के बाद हुई विशेष प्रार्थना

30 Mar 2026

Meerut: सीएम भगवंत मान का केंद्र पर प्रहार, “कान बंद कर लो” बालियान से बोले

30 Mar 2026

Meerut: भारत विकास परिषद मेरठ शिखर की हुई चुनावी एवं आभार सभा

29 Mar 2026

Meerut: महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर हुआ कार्यक्रम, कलाकारों ने दी प्रस्तुति

29 Mar 2026

Meerut: गरजे सांसद हनुमान बेनीवाल, ‘जाट’ शब्द हटाने पर जताई नाराजगी, संजीव बालियान को दी नसीहत, कहा, पुलिस अधिकारियों से करें बात, नहीं तो योगी को हटा देंगे

29 Mar 2026

Meerut: पूर्व मंत्री संजीव बालियान का तीखा संबोधन, बोले “जाट को कोई नहीं झुका सकता”, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

29 Mar 2026

Meerut: हम ख्याल फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ "मुशायरा जश्न-ए-ईद", भाईचारे का दिया संदेश

29 Mar 2026

कानपुर: चेट्रीचंड महोत्सव में जुटा सिंधी समाज, मेले में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

29 Mar 2026

VIDEO: फरीदाबाद के स्टार क्रिकेटर राहुल तेवतिया आईपीएल 2026 में फिर दिखाएंगे दम

29 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed