{"_id":"6a05cc644e33c1151e0da835","slug":"video-jairam-thakur-says-chief-ministers-announcements-are-ill-considered-and-malicious-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जयराम ठाकुर बोले- मुख्यमंत्री की घोषणाएं विवेकहीन और द्वेषपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जयराम ठाकुर बोले- मुख्यमंत्री की घोषणाएं विवेकहीन और द्वेषपूर्ण
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में चुनाव प्रचार के दौरान सुक्खू सरकार और कांग्रेस पर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से पार्षदों के लिए 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा को आदर्श चुनाव आचार संहिता का घोर उल्लंघन करार दिया है। सीएम की ओर से प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस पार्षदों की जीत के बदले बजट का लालच देना न केवल असांविधानिक है, बल्कि यह मुख्यमंत्री की विवेकहीन और द्वेषपूर्ण सोच को भी दर्शाता है। जयराम ने कहा कि कांग्रेस हमेशा चुनाव जीतने के लिए झूठी गारंटियों का सहारा लेती है और अब इनके मंसूबे पूरे नहीं होने वाले हैं। जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि अर्बन चैलेंज फंड के तहत विकास के लिए पैसा केंद्र सरकार की ओर से प्रदान किया जाता है, ऐसे में राज्य सरकार इस धन को अपना बताकर जनता पर झूठा एहसान जताने की कोशिश न करे। पूर्व मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का मंडी में स्वागत है, लेकिन उन्हें यहां आकर झूठ बोलने के बजाय यह बताना चाहिए कि बीते साढ़े तीन सालों में उन्होंने इस क्षेत्र को आखिर क्या दिया है। कहा कि अब ठगने की राजनीति का अंत होना चाहिए क्योंकि जनता पूरी तरह जागरूक हो चुकी है। दौंधी वार्ड में उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई कि भविष्य में भाजपा सरकार बनने पर जनता की इच्छा के अनुरूप ही क्षेत्र के सीमांकन और नगर निगम या पंचायत में रहने के मुद्दे पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बैहना वार्ड के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर दौंधी वार्ड में वादाखिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा ने जनभावना का सम्मान करते हुए बैहना में अपना नामांकन वापस लिया, लेकिन कांग्रेस की प्रत्याशी ने दौंधी वार्ड से अंतिम समय में गायब हो गईं, जो उनकी दोहरी राजनीति को दर्शाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।