{"_id":"6571aa897102d1654a0a10b0","slug":"video-jairam-thakur-welcomed-vikas-bharat-sankalp-yatra-in-home-assembly-constituency","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जयराम ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जयराम ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत
विकसित भारत की गारंटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही है, जो अभी से 2047 का विकास रोडमैप लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उनका संकल्प है कि जब देश अपनी आजादी का 100वां वर्ष मनाएगा तो भारत दुनिया में सबसे शक्तिशाली और आत्मनिर्भर राष्ट्र हो। यह बात नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के तहत शिकारी, केलोधार और परवाड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत करते हुए कही। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों, किसानों, मरीजों, युवाओं एवं महिलाओं को काफी राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य 2047 तक एक विकसित भारत का निर्माण करना है। एक मोबाइल आईईसी वैन और विभिन्न सरकारी विभाग के अधिकारी विभिन्न सार्वजनिक परियोजनाओं के बारे में आम लोगों के बीच जागरूकता को बढावा देने और उन्हें लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। 2 लाख 70 हजार गांवों में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की जा चुकी है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की उन योजनाओं का लाभ प्रदान करना है जो विभिन्न कारणों से लोगों तक नहीं पहुंच पाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।