{"_id":"684ff7c784b44ee70a04c6b1","slug":"video-jogindernagar-rotary-club-received-award-for-sharpness-in-work-and-100-participation-in-projects-2025-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: कार्यों में कुशाग्रता, प्रोजेक्टों में शत-प्रतिशत सहभागिता पर जोगिंद्रनगर रोटरी क्लब को मिला अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: कार्यों में कुशाग्रता, प्रोजेक्टों में शत-प्रतिशत सहभागिता पर जोगिंद्रनगर रोटरी क्लब को मिला अवार्ड
रोटरी क्लब के कार्यां में कुशाग्रता और प्रोजेक्टों में शत-प्रतिशत सहभागिता पर मंडी जिला के जोगिंद्रनगर रोटी क्लब को फिर रोटरी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 14 और 15 जून पालमपुर में आयोजित दो दिवसीय असेंबली ऑफ यूनिटी सम्मेलन में रोटरी के नए सत्र 2025-26 के जिला गर्वनर रोहित ऑबराय ने यह सम्मान पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की मौजूदगी में दिलाया है। वह रोटरी के दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह की अध्यक्षता के लिए पहुंचे थे। रोटरी के इस कार्यक्रम के शुभारंभ पर पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल विशेष तौर पर मौजूद रहे। हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर में रोटरी के विभिन्न कार्यक्रमों में जोगिंद्रनगर रोटरी क्लब की सबसे अधिक सक्रीयता पर क्लब के 40 सदस्यों की कार्यप्रणाली की सराहना भी इस मंच पर करते हुए रोटरी के मौजूदा जिला गर्वनर पीएस ग्रोवर ने कहा कि 2015 से अस्तित्व में आए जोगिंद्रनगर रोटरी की बीते दस सालों के स्वास्थ्य प्रोजेक्टों में शामिल 200 से अधिक शिविरों में लगभग नौ हजार से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच और मेजर शल्य चिकित्सा का लाभ भी सैकड़ों मरीजों को मिला। स्वच्छ व शीतल पेयजल की व्यवस्था के लिए जोगिंद्रनगर शहरी क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों के अलावा चौंतड़ा, मच्छयाल में वाटरकूलरों की व्यवस्था रोटरी क्लब के माध्यम से करने की सराहना भी हुई। वहीं ई-लर्निंग शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उपमंडल के दो सरकारी स्कूलों में ई-लर्निंग प्रोजेक्ट स्थापित करने पर भी कार्यक्रम में मौजूद के सदस्यों की सराहना की गई। सोमवार को रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमल सिंह जसवाल, सचिव सुशील पठानिया, वरिष्ठ रोटेरियन अजय ठाकुर ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और अन्नपूर्णा के कार्यां पर भी रोटरी के कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित रोटरी के सदस्यों ने पीठ थपथपाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।