Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi A spiritual gathering was organized at Kalyan Dham Ashram emphasizing the fulfillment of life's purpose through spirituality
{"_id":"693e9c0f666e43d9f30d3e76","slug":"video-mandi-a-spiritual-gathering-was-organized-at-kalyan-dham-ashram-emphasizing-the-fulfillment-of-lifes-purpose-through-spirituality-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: कल्याण धाम आश्रम में सत्संग का आयोजन, अध्यात्म से जीवन उद्देश्य की पूर्ति पर बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: कल्याण धाम आश्रम में सत्संग का आयोजन, अध्यात्म से जीवन उद्देश्य की पूर्ति पर बल
मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा कल्याण धाम आश्रम जिला मंडी रविवार को भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गंग तीर्थ से पधारे पूजनीय महात्मा ज्ञान शब्दानंद जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सत्संग के दौरान महात्मा ज्ञान शब्दानंद जी ने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य को अध्यात्म की सबसे अधिक आवश्यकता है। अध्यात्म से जुड़कर ही व्यक्ति अपने जीवन के मूल उद्देश्य को पूर्ण कर सकता है और समाज में सद्भावना तथा भाईचारे की भावना को मजबूत कर सकता है। उन्होंने अपने प्रवचन में सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मबोध तथा नागरिक कर्तव्यों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रकाश डाला और इन्हें दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पूज्य महात्मा पदमा बाई जी एवं पूज्य महात्मा अप्रा बाई जी द्वारा दिए गए कल्याणकारी सत्संग से उपस्थित सभी प्रेमी भक्तों ने आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। सत्संग कार्यक्रम श्रद्धा, अनुशासन और शांति के वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने आध्यात्मिक संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।