{"_id":"693e390b618bf8c6bd0a1311","slug":"video-first-fog-of-the-season-has-enveloped-jhajjar-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में छाया सीजन का पहला कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में रविवार को सीजन का पहली बार कोहरा छाने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। नेशनल हाईवे सहित ग्रामीण क्षेत्र में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य कम रही, जिससे वाहनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि शहर में सुबह 8 बजे ही सूर्य निकलने के साथ शहर में कोहरा कम हुआ, लेकिन आउटर एरिया में कोहरा छाया रहा।
शनिवार देर रात से ही कोहरा बनना शुरू हो गया था। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर लगाम लग गई। कोहरे के कारण आउटर एरिया में दृश्यता शून्य रही जबकि शहर में दृश्यता 20 मीटर तक सिमट गई।
कोहरे से नेशनल हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। चिकित्सक ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। सांस के मरीजों को इस मौसम में अधिक दिक्कत हो सकती है। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।