{"_id":"69bbcd186ec9787a5c059d69","slug":"video-mandi-grand-event-organized-at-seri-manch-to-mark-the-hindu-new-year-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: सेरी मंच पर हिंदू नव वर्ष पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: सेरी मंच पर हिंदू नव वर्ष पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन
Ankesh Dogra
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:46 PM IST
Link Copied
छोटी काशी मंडी में हर साल की भांति इस साल भी धर्म संघ श्री भूतनाथ मंदिर के द्वारा ऐतिहासिक सेरी मंच पर हिंदू नव वर्ष पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला की विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने भाग लेकर जहां समरसता का संदेश दिया, वहीं जारी हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर सबके मंगल जीवन की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति पूजन से किया गया, जिसमें डीसी मंडी अपूर्व देवगन भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके उपरांत पारंपरिक शहनाही वादन और वैदिक मंत्रो उच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया गया। जिसमें छोटी काशी के सैंकड़ों लोगों ने पूर्णाहुति डाली। इस दौरान पंडितों द्वारा सभी राशियों का राशिफल और वर्तमान वर्ष में होने वाली विभिन्न गतिविधियों का वृतांत भी सुनाया। इस अवसर पर सभी ने मध्य पूर्वी देशों और अफगानिस्तान व पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्धों के थमने और विश्व शांति सद्भाव की ईश्वर से प्रार्थना भी की। धर्म संघ श्री भूतनाथ मंदिर कमेटी के महासचिव जीसी सैनी बताया कि पिछले 4 सालों से ऐतिहासिक सेरी मंच पर बड़े स्तर पर हिंदू नव वर्ष मनाया जा रहा है और आने वाले समय में भी इसी रूप में इसे मनाया जाता रहेगा। वहीं धर्म संघ सदस्य नीरज हांडा ने कहा कि विदेशों की तर्ज पर नववर्ष के उपलक्ष्य पर भारत में भी अवकाश का दिन घोषित होना चाहिए। इसके लिए धर्म संघ द्वारा देश और प्रदेश सरकारों के साथ पत्राचार भी किया जाएगा, ताकि हमारे देश में भी सभी भारतवासी मिलकर हिन्दू नव वर्ष को मना सकें। इसके उपरांत सेरी मंच पर विभिन्न स्कूली बच्चों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। जिसका उपस्थित जनसमूह ने भरपूर आनंद भी लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।