{"_id":"69d7768997a3dab106083afa","slug":"video-mandi-inauguration-of-reading-room-and-open-gym-in-ward-7-inspection-of-drainage-issues-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: वार्ड 7 में वाचनालय और ओपन जिम का लोकार्पण, जल निकासी समस्या पर निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: वार्ड 7 में वाचनालय और ओपन जिम का लोकार्पण, जल निकासी समस्या पर निरीक्षण
Ankesh Dogra
Updated Thu, 09 Apr 2026 03:21 PM IST
Link Copied
मंडी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 7, तल्याहड़ में गुरुवार को आधुनिक वाचनालय और अत्याधुनिक ओपन जिम का लोकार्पण किया गया। महापौर वीरेन्द्र भट्ट शर्मा ने पंचायत भवन परिसर में स्थापित इन सुविधाओं का शुभारंभ करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं को बेहतर अध्ययन वातावरण और स्वास्थ्य के लिए आधुनिक संसाधन उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड में नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। वाचनालय से जहां छात्रों को शांत और व्यवस्थित अध्ययन का माहौल मिलेगा, वहीं ओपन जिम से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सुदेश कुमारी, अलकनंदा हांडा, हरदीप सिंह, सुमन ठाकुर, नेहा कुमारी, निर्मल वर्मा, कृष्ण भानु, नगर आयुक्त रोहित राठौर, अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार, सहायक अभियंता नरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। लोकार्पण के बाद महापौर ने नगर आयुक्त रोहित राठौर, सहायक अभियंता नरेश कुमार और एनएचएआई के अधिकारियों के साथ थारू बस स्टॉप के पास जल निकासी की समस्या का मौके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एनएचएआई अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिस पर महापौर ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।