{"_id":"698d50cf7700f5842706d356","slug":"video-mandi-jairam-thakur-said-cm-sukhu-is-preparing-to-go-to-court-regarding-rdg-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जयराम ठाकुर बोले- आरडीजी को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी में हैं सीएम सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जयराम ठाकुर बोले- आरडीजी को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी में हैं सीएम सुक्खू
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि सीएम सुक्खू रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद होने के मामले को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए वे दिल्ली में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम से मिले और उनसे इस संदर्भ में कानूनी सलाह ली है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के हितों के लिए लड़ाई लड़ना गलत बात नहीं है लेकिन जो रास्ते सीएम सुक्खू अपना रहे हैं वे सही नहीं है। केंद्र सरकार के समक्ष अपना पक्ष सही ढंग से रखने की बजाय सीएम उल्टा केंद्र को कोसने का ही काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके समय भी रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद हुई थी और उन्होंने केंद्र में मजबूती से अपना पक्ष रखकर इसे बहाल करवाया था। लेकिन सीएम सुक्खू ऐसा न करके गलत रास्तों को अपनाते हुए केंद्र सरकार को कोसने का काम कर रहे हैं। ऐसे रास्तों की बजाय यदि सीएम सही ढंग से केंद्र में अपना पक्ष रखने की कोशिश करें तो समाधान उसी से ही निकलेगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि जानकारी के अनुसार अभी उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मिलने का समय नहीं मिल पाया है क्योंकि केंद्र में बजट सत्र चला हुआ है। लेकिन जानकारी यह भी है कि राहुल और प्रियंका गांधी से भी उनकी मुलाकात नहीं हो पाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।