Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Jobs will now be available in the state through the training and placement portal; trained youth will no longer need to wander around looking for employment
{"_id":"69b289deae83cacc790232d8","slug":"video-mandi-jobs-will-now-be-available-in-the-state-through-the-training-and-placement-portal-trained-youth-will-no-longer-need-to-wander-around-looking-for-employment-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: सूबे में अब ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट पोर्टल के माध्यम से मिलेगी नौकरी, प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के लिए भटकने की नहीं पड़ेगी जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: सूबे में अब ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट पोर्टल के माध्यम से मिलेगी नौकरी, प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के लिए भटकने की नहीं पड़ेगी जरूरत
Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Mar 2026 03:09 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को नौकरी की तलाश में दर-दर भटकने की जरूरत नहीं रहेगी। तकनीकी शिक्षा विभाग इसके लिए ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट पोर्टल को बनाने जा रहा है। इसमें देश भर की कंपनियां अपनी जॉब संबंधी जानकारी अपलोड करेंगी और उसी हिसाब से युवा उन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन और इंटरव्यू देकर नौकरी प्राप्त कर पाएंगे। बीते 6 महीनों से इस पोर्टल पर कार्य जारी है और अगले एक महीने के अंदर इसे शुरू कर दिया जाएगा। प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जबकि देश भर की कंपनियों के साथ संपर्क करके उनकी रजिस्ट्रेशन का कार्य जारी है। किस कंपनी के पास कौन-कौन व कितने पद खाली हैं, वह अपनी सारी डिटेल इस पोर्टल पर अपलोड करेंगे। साथ ही यह भी देख सकेंगे कि उनकी जरूरत के अनुसार हिमाचल प्रदेश में कितने युवा प्रशिक्षित हैं। युवाओं को भी मालूम रहेगा कि वे किस कंपनी में किस स्थान के लिए जॉब के लिए अप्लाई या इंटरव्यू देने जा रहे हैं और उन्हें उसके बदले में वेतन सहित कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी। तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक अक्षय सूद ने कहा कि तकनीकी संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं के पास रोजगार के ज्यादा से ज्यादा और अपनी पसंद के हिसाब से अवसर मुहैया करवाने की दिशा में यह पोर्टल एक कारगर कदम साबित होगा। विभाग का यही प्रयास है कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाया जाए। इसके लिए तकनीक को माध्यम बनाते हुए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।