Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Jogindernagar MLA Prakash Rana launches a scathing attack on the government, giving the budget a zero rating
{"_id":"69c104dfa13ab073ad0df32d","slug":"video-mandi-jogindernagar-mla-prakash-rana-launches-a-scathing-attack-on-the-government-giving-the-budget-a-zero-rating-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा का सरकार पर तीखा हमला, बजट को बताया जीरो नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा का सरकार पर तीखा हमला, बजट को बताया जीरो नंबर
Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:46 PM IST
Link Copied
जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा ने प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे अब तक का सबसे कमजोर बजट करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत बजट प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरने में विफल रहा है। प्रकाश राणा ने कहा कि इस बजट में न तो युवाओं के लिए ठोस रोजगार योजनाएं हैं और न ही किसानों-बागवानों के हितों की उचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि 'मैं इस बजट को जीरो नंबर देता हूं, क्योंकि इसमें विकास की कोई ठोस दिशा नजर नहीं आती।' उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित रह गई है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई प्रभावी योजना दिखाई नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश पहले से ही आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे में सरकार को दूरदर्शिता के साथ बजट पेश करना चाहिए था, लेकिन यह बजट निराशाजनक साबित हुआ है। विधायक राणा ने यह भी कहा कि प्रदेश के बुनियादी ढांचे, सड़कों, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों के लिए पर्याप्त प्रावधान नहीं किए गए हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की अनदेखी किए जाने पर उन्होंने चिंता व्यक्त की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।