Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi: Leader of the Opposition Jairam Thakur claims victory in the Mandi Municipal Corporation elections, stating that the state government has consistently treated the region with step-motherly neglect
{"_id":"69f86593751fa4e40e0db771","slug":"video-mandi-leader-of-the-opposition-jairam-thakur-claims-victory-in-the-mandi-municipal-corporation-elections-stating-that-the-state-government-has-consistently-treated-the-region-with-step-motherly-neglect-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी नगर निगम को लेकर किया जीत का दावा, बोले- प्रदेश सरकार ने हमेशा से ही किया सौतेला व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी नगर निगम को लेकर किया जीत का दावा, बोले- प्रदेश सरकार ने हमेशा से ही किया सौतेला व्यवहार
Ankesh Dogra
Updated Mon, 04 May 2026 02:53 PM IST
Link Copied
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि मंडी नगर निगम भाजपा की थी और भाजपा की ही रहेगी। आज मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जयराम ठाकुर ने नगर निगम मंडी में फिर से भाजपा की जीत का दावा किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार ने हमेशा से ही मंडी जिला के साथ भेदभाव किया और उसका करारा जबाव अब यहां की जनता देने वाली है। यदि प्रदेश सरकार का वश चले तो वे मंडी जिला को ही हिमाचल के मानचित्र से मिटा दें। पूर्व में जब भाजपा की सरकार थी तो उस दौरान मंडी नगर के विकास के लिए 15 करोड़ की धनराशि जारी की गई थी जिसे सत्ता परिवर्तन होते ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वापिस ले लिया था। मंडी की जनता ने प्रदेश सरकार के शासनकाल में बहुत से अपमान सहे हैं जिनका अब जबाव देने का समय आ गया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल से पूरे प्रदेश की जनता बूरी तरह से त्रस्त है। अब तो कांग्रेस के नेता भी खुले मंच से अपनी सरकार की खामियां गिनाने लग गए हैं। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर का हालिया बयान इसका जीता जागता उदाहरण है। प्रदेश सरकार के सीएम और मंत्रियों को अभी भी समय रहते संभल जाना चाहिए। प्रदेश में नगर निकाय और पंचायतों के जो चुनाव हो रहे हैं उसके परिणाम आते ही प्रदेश भर में कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फैंकने का अभियान शुरू होने जा रहा है। इस मौके पर उनके साथ विधायक अनिल शर्मा, इंद्र सिंह गांधी, पूर्ण चंद ठाकुर, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा और अन्य पदाधिकारियों सहित सभी 15 वार्डों से भाजपा के प्रत्याशी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।