{"_id":"69d0eaae4366d3950e0c0d9f","slug":"video-mandi-police-apprehend-three-accused-with-22-grams-of-chitta-and-over-1-kilogram-of-charas-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी पुलिस ने तीन आरोपियों को 22 ग्राम चिट्टा और 1 किलो से अधिक चरस के साथ दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी पुलिस ने तीन आरोपियों को 22 ग्राम चिट्टा और 1 किलो से अधिक चरस के साथ दबोचा
नशा तस्करों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत मंडी पुलिस ने पिछले 24 घंटों में चिट्टा और चरस के तीन मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन युवकों को 22 ग्राम चिट्टा और एक किलो से अधिक चरस के साथ दबोचा है। मौजूदा वर्ष की बात करे तो जिला के विभिन्न थानों में अब तक एनडीपीएस के 81 मामले दर्ज हो चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में मंडी पुलिस की सदर थाना की टीम ने सौलीखड्ड स्थित होटल के एक कमरे से पंजाब के नाभा पटियाला निवासी हाकम सिंह से 22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। वहीं चरस के दो अलग अलग मामलों में धनोटू पुलिस थाना की टीम ने 31 वर्षीय केनेथ डानियल को तरोट-सुंदरनगर मार्ग पर 299 ग्राम चरस व औट थाना की टीम ने 23 वर्षीय विक्की उर्फ महाकाल को औट टनल के पास 966 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी मंडी ने तीनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जल्द न्यायलय में पेश कर रिमांड हासिल कर आगामी छानबीन की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ा गया यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।