{"_id":"69e7468b6bb69fe7fc08ec41","slug":"video-mandi-road-caves-in-near-kaichi-mor-sarkaghat-dharampur-route-completely-blocked-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: कैंची मोड़ के पास सड़क धंसी, सरकाघाट-धर्मपुर मार्ग पूरी तरह बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: कैंची मोड़ के पास सड़क धंसी, सरकाघाट-धर्मपुर मार्ग पूरी तरह बाधित
Ankesh Dogra
Updated Tue, 21 Apr 2026 03:12 PM IST
सरकाघाट से धर्मपुर आने वाली मुख्य सड़क पर कैंची मोड़ के पास अचानक सड़क धंसने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सड़क धंसने का मुख्य कारण पास में चल रही मकान की खुदाई को माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही लोकनिर्माण विभाग (PWD) मंडल धर्मपुर की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस थाना धर्मपुर में शिकायत भी दर्ज करवा दी है, ताकि जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। लोकनिर्माण विभाग मंडल धर्मपुर के अधिशाषी अभियंता ई. अशुंमन सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। हालांकि, क्षति अधिक होने के कारण सड़क को पूरी तरह ठीक करने में करीब तीन से चार दिन का समय लग सकता है। इस दौरान प्रशासन द्वारा यातायात को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट कर दिया गया है। वाहनों को वाया रेस्ट हाउस पुराना धर्मपुर होकर भेजा जा रहा है, ताकि लोगों को असुविधा कम से कम हो। स्थानीय लोगों ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि बिना उचित सुरक्षा उपायों के की जा रही खुदाई कार्यों पर सख्त निगरानी होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें और मौके के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं, ताकि बहाली कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।