{"_id":"684fe313845908a7760ef5e3","slug":"video-mandi-the-democratic-youth-congress-of-india-kisan-sabha-and-citu-jointly-submitted-a-memorandum-of-demands-2025-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: भारत की जनवादी नौजवान सभा किसान सभा व सीटू ने संयुक्त रूप से सौंपा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: भारत की जनवादी नौजवान सभा किसान सभा व सीटू ने संयुक्त रूप से सौंपा मांग पत्र
भारत की जनवादी नौजवान सभा किसान सभा व सीटू ने संयुक्त रूप से सुधानी थाटा पथ परिवहन की बस चलाने की मांग को लेकर उप मंडल अधिकारी नागरिक बालीचौकी के माध्यम से क्षेत्रीय प्रबंधक अधिकारी हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू को मांग पत्र सौंपा। सभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा ने कहा हिमाचल प्रदेश सरकार ने कुछ सरकारी बस रूटों को निजी ऑपरेटरों को सौंपने का निर्णय लिया है। जिसमें सुधरानी थाट बस रूट भी शामिल है। नौजवान सभा सरकार के इस निर्णय का कड़े शब्दों में विरोध करते हैं क्योंकि नौजवान सभा यह मानती है। सरकारी सेवा सिर्फ पैसा कमाने के लिए नहीं है अपितु लोगों को सुविधाएं देने के लिए है। इस रूट में निजी बस चलने से सरकार की कई सेवाएं प्रभावित होगी। विद्यालयों में पढ़ रहे हैं बच्चों को मिलने वाली सुविधाएं, दिव्यागों को मिलने वाली सुविधाएं, स्मार्ट कार्ड येलो कार्ड जैसी सुविधाएं भी बुरी तरह से प्रभावित होगी। इस रूट पर पहले से चल रहे निजी ऑपरेटर अपनी मनमानी करते हैं जिसकी वजह से लोगों को बस सुविधा से महरूम रहना पड़ता है। निजी बसों को अक्सर निजी टूर और दौरे के लिए किया जाता है तब इस रूट को बस सुविधा से महरूम रहना पड़ेगा। कहा कि यह रूट पिछले लगभग 45 सालों से चला आ रहा है और इस क्षेत्र से एकमात्र चलने वाली सरकारी बस है जो कि लोगों को गोहर न्यायालय पहुंचती है। इसलिए नौजवान सभा मांग करती है कि इस निर्णय को बदले और सरकारी बस पुन बहाल करें। अन्यथा नौजवान सभा को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा । 9 जुलाई को बस की मांग को लेकर बाली चौकी में रैली की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।