{"_id":"698d50d4ab873bd5210a026e","slug":"video-mandi-two-plays-were-staged-in-mandi-on-the-silver-jubilee-of-bharat-rang-mahotsav-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: भारत रंग महोत्सव की सिल्वर जुबली पर मंडी में हुआ दो नाटकों का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: भारत रंग महोत्सव की सिल्वर जुबली पर मंडी में हुआ दो नाटकों का मंचन
राष्ट्रीय नाटय विद्यालय नई दिल्ली द्वारा 27 जनवरी से 20 फरवरी तक देश भर में 25वां भारत रंग महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंडी चैप्टर के तहत हिमाचल सांस्कृतिक शोध संस्थान व रंगमंडल मंडी में दो दिवसीय नाटय महोत्सव का आयोजन किया गया। पहली संध्या पर डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि दूसरी संध्या में जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा मौजूद रहे। दो दिवसीय इस नाटय महोत्सव में दो प्रभावशाली नाटकों, ’’पांचाली और ऐ लड़की’’ का मंचन किया गया। हिमाचल सांस्कृतिक शोध संस्थान एवं रंगमंडल मंडी की सचिव सीमा शर्मा ने बताया कि ’’पांचाली’’ परंपरागत अर्थों में एक नाटक न होकर नंदकिशोर आचार्य द्वारा रचित एक दीर्घ कविता है, जिसमें स्त्री की पीड़ा, संघर्ष और आत्मचिंतन को गहराई से अभिव्यक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि कृष्णा सोवती का उपन्यास ’’ऐ लड़की’’ उस महिला की कहानी है जो मृत्युशय्या पर है और अपनी बेटी को निर्मोह ज्ञान देती है। यह कहानी महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के भूतपूर्व निर्देशक व हिमाचल सांस्कृतिक शोध संस्थान एवं रंगमंडल मंडी के संस्थापक सदस्य सुरेश शर्मा ने बताया कि भारत रंग महोत्सव दुनिया का सबसे बड़ा नाट्य महोत्सव है। वर्ष 1999 में इसकी शुरूआत हुई थी। यह इस महोत्सव की 25वीं वर्षगांठ है। भारत के 40 स्थानों पर इस महोत्सव को एक साथ मनाया जा रहा है जिसमें 207 नाटकों का मंचन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हिमाचल सांस्कृतिक शोध संस्थान एवं रंगमंडल मंडी को भी इसका हिस्सा बनाया गया और यहां दो नाटकों का मंचन हुआ है। दो दिवसीय इस नाट्य महोत्सव में डीसी मंडी अपूर्व देवगन के अलावा नगर निगम मंडी के कमिश्नर रोहित राठौर और सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी के इतिहास विभाग के प्रोफेसर डॉ. राकेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।