{"_id":"68d79f19f0c77dd44c056ffc","slug":"video-market-due-to-the-steep-rise-in-gold-prices-the-number-of-customers-in-the-bullion-market-is-decreasing-2025-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: सोने की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी से सराफा बाजार सूने, जानें क्या बोले ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: सोने की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी से सराफा बाजार सूने, जानें क्या बोले ग्राहक
त्योहारी सीजन में जहां लोग बाकी चीजों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं, वहीं सराफा बाजार में थोड़ी मंदी देखने को मिल रही है। कारण, सोने की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी। जिस तरह से सोने की कीमतें बढ़ती जा रही हैं, उससे अब सोना शौक पूरा करने के लिए नहीं बल्कि शगुन के तौर पर ही खरीदा जाने लगा है। आज सोना प्रति 10 ग्राम 1 लाख 7 हजार से भी पार चला गया है। पीली धातु के लगातार बढ़ते दामों के चलते अब इसके खरीददारों में कमी देखने को मिल रही है। त्योहारी और शादियों के इस सीजन में ग्राहकों से सराबोर रहने वाले सराफा बाजार अब सूने नजर आ रहे हैं। मंडी शहर के मोती बाजार का भी कुछ यही हाल है। सोने की खरीददारी करने आई नीलम और गिरधारी लाल ने बताया कि अब सोना खरीदना क्षमता से परे होता जा रहा है। जिस तरह से दाम बढ़ रहे हैं उस हिसाब से आने वाले समय में इसे आम आदमी के लिए खरीद पाना मुश्किल हो जाएगा। इन्होंने सरकार से मांग उठाई है कि सोने की कीमतों को नियंत्रित करने के कोई प्रभावी कदम उठाए जाएं। ज्वेलर्स रतन सिंह सर्राफ एंड संस की एमडी मल्लिका नामधारी का मानना है कि सोने की कीमतों में गिरावट की संभावना न के बराबर है। भविष्य में इसके और महंगा होने की पूरी संभावना है। उन्होंने बताया कि दामों में हो रही बढ़ोतरी से ग्राहकों की संख्या में काफी कमी देखने को मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।