{"_id":"6a183afa52a5174bb6082994","slug":"video-peaceful-voting-concludes-in-19-panchayats-of-dharampur-voter-turnout-stands-at-7314-percent-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: धर्मपुर की 19 पंचायतों में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान, 73.14 प्रतिशत रही वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: धर्मपुर की 19 पंचायतों में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान, 73.14 प्रतिशत रही वोटिंग
विकास खंड धर्मपुर की 19 पंचायतों में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। क्षेत्र की जनता ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूरे दिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुबह से ही युवा, महिलाएं और बुजुर्ग मतदान केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 19 पंचायतों में कुल 73.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान समाप्त होने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच करीब 14 पंचायतों में मतगणना प्रक्रिया भी शुरू कर दी। कई स्थानों पर देर शाम तक मतों की गिनती जारी रही, जबकि कुछ पंचायतों के परिणाम देर रात तक आने की संभावना जताई गई। विकास खंड अधिकारी धर्मपुर बालम राम ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। मतदान दलों और कर्मचारियों ने भी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व निभाए। उन्होंने बताया कि मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतपेटियों को सुरक्षा के बीच निर्धारित मतगणना केंद्रों तक पहुंचाया गया, जहां नियमों के अनुसार मतगणना कार्य शुरू किया गया। प्रशासन द्वारा मतगणना केंद्रों पर भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।